पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूट की घटना को दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। वे बाइक में सवार होकर राइस मिल के कर्मचारियों का पीछा कर रहे थे। फिलहाल लूट के शिकार पीडि़तों को कुंडा थाना ले जाया गया है। जहां उनसे लुटेरों के हुलिया और वारदात के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। इधर पुलिस ने जिला मुख्यालय सहित सीमाओं में अलर्ट जारी करते हुए नाकेबंदी कर दी है। कवर्धा के अलावा सीमावर्ती अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट करते हुए घटना की जानकारी दी गई है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।