कवर्धा

बड़ी खबर: कवर्धा मेें 70 लाख की लूट, आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर राईस मिल के कर्मचारियों को बनाया शिकार

कवर्धा से बिलासपुर जा रहे राईस मिल के दो कर्मचारी गुरुवार सुबह 70 लाख रुपए लूट के शिकार हो गए। लुटेरों ने दोनों कर्मचारियों के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनसे नोटों से भरा बैग छीन लिया। (Big robbery in Chhattisgarh)

कवर्धाJul 09, 2020 / 11:39 am

Dakshi Sahu

बड़ी खबर: कवर्धा मेें 70 लाख की लूट, आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर राईस मिल के कर्मचारियों को बनाया शिकार

कवर्धा. कवर्धा से बिलासपुर जा रहे राईस मिल के दो कर्मचारी गुरुवार सुबह 70 लाख रुपए लूट के शिकार हो गए। लुटेरों ने दोनों कर्मचारियों के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनसे नोटों से भरा बैग छीन लिया। जब तक दोनों कर्मचारी संभलते तब तक आरोपी बाइक में सवार होकर फरार हो गए। कवर्धा एएसपी अनिल सोनी ने 70 लाख रुपए लूट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लूट की वारादात आज सुबह 10 बजे के आस-पास की है। राइस मिल के दो कर्मचारी स्कूटी में 70 लाख रुपए लेकर जा रहे थे इसी बीच पांडातराई और कुंडा थाने के बीच जंगलपुर के पास बाइक सवारों लुटेरों ने उनसे बैग छीन लिया।
पुलिस ने की जिले की नाकेबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूट की घटना को दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। वे बाइक में सवार होकर राइस मिल के कर्मचारियों का पीछा कर रहे थे। फिलहाल लूट के शिकार पीडि़तों को कुंडा थाना ले जाया गया है। जहां उनसे लुटेरों के हुलिया और वारदात के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। इधर पुलिस ने जिला मुख्यालय सहित सीमाओं में अलर्ट जारी करते हुए नाकेबंदी कर दी है। कवर्धा के अलावा सीमावर्ती अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट करते हुए घटना की जानकारी दी गई है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।

Home / Kawardha / बड़ी खबर: कवर्धा मेें 70 लाख की लूट, आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर राईस मिल के कर्मचारियों को बनाया शिकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.