scriptसुपरस्टार सिंगर “सोनी चैनल” में आस्था चंद्रवंशी का चयन | Ashta Chanvanshi's selection in Superstar Singer "Sony Channel" | Patrika News

सुपरस्टार सिंगर “सोनी चैनल” में आस्था चंद्रवंशी का चयन

locationकवर्धाPublished: Apr 26, 2019 11:26:16 am

Submitted by:

Panch Chandravanshi

बचपन से ही उनकी रुचि गायन के क्षेत्र में था। इसी के चलते पिता शोभाराम चंद्रवंशी ने खुद गायन के लिए प्रोत्साहित किया और ट्रेनिंग भी दी। इसी के चलते छोटी से उम्र में उन्होंने गायक के क्षेत्र में ऐसे उपलब्धि हासिल की है, जो औरों के लिए केवल सपना ही होता है।

Ashta Chanvanshi's selection in superstar singer

Ashta Chanvanshi’s selection in superstar singer

कवर्धा. गायन के क्षेत्र में आपने बहुत से नाम सुनने होंगे। जिन्होंने पूरे देश में आवाज का डंका बजाया है, जिसका नाम आते ही दिलों दिमाक में उनके रुहानी आवाज छा जाती है। हमारे नगर से भी एक उभरते हुए कलाकार ने अपने आवाज के दाम पर सुरों के सरताजों को अपनी ओर आकर्षित किया है। हम बात कर रहे आस्था चंद्रवंशी की। जिसका चयन सुपरस्टार सिंगर(सोनी चैनल) में हुआ है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सुपरस्टार सिंगर में नगर की आस्था चन्द्रवंशी का चयन हुआ है। पूरे देश भर में अलग अलग स्थानों पर ऑडिशन का आयोजन सोनी टीवी द्वारा किया गया था, जिसमें प्रथम व दूसरा चरण का ऑडिशन नागपुर में हुआ था। जिसमें आस्था चन्द्रवंशी ने सफलता प्राप्त कर तीसरे चरण के लिए मुंबई में ऑडिशन देने के लिए चयनित हुई थी। २२ अप्रैल को तीसरे चरण का ऑडिशन देने के बाद उनका चयन हुआ है। इस चयन के बाद अगले राउड में जज के रूप में हिमेश रेशमिया, अल्का यागनिक, जावेद अली मौजुद रहेंगे। जिनके समक्ष आस्था चंद्रवंशी ऑडिशन प्रस्तुत करेंगी। आस्था चंद्रवंशी अपने माता नगर पालिका अध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी व पिता शोभाराम चंद्रवंशी के साथ कैलाश नगर वार्ड नं. 03 में निवास करती है। उनका चयन नगर व छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली है।
बचपन से गायन में रुचि
आस्था चंद्रवंशी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कक्षा ८ वीं की छात्रा है। बचपन से ही उनकी रुचि गायन के क्षेत्र में था। इसी के चलते पिता शोभाराम चंद्रवंशी ने खुद गायन के लिए प्रोत्साहित किया और ट्रेनिंग भी दी। इसी के चलते छोटी से उम्र में उन्होंने गायक के क्षेत्र में ऐसे उपलब्धि हासिल की है, जो औरों के लिए केवल सपना ही होता है। सुपरस्टार सिंगर के लिए आस्था चंद्रवंशी चयनित हुई है। अब आने वाले दिनों में जब यह प्रतियोगिता प्रारंभ होगी और इसके ऐपीसोड प्रसारित होंगे तब हम आस्था चंद्रवंशी को सोनी टीवी पर गाते हुए देखेगें, जो कवर्धावासियों के लिए गौरव की बात होगी। सुपरस्टार सिंगर में चयन पर वार्ड के पार्षद उमंग पाण्डेय, योगेश चंद्रवंशी, सिद्धू चंद्रवंशी, पिंकी चंद्रवंशी, पूर्णिमा चंद्रवंशी, प्रतिमा चंद्रवंशी ने हर्ष व्यक्त की है। वहीं पूरे नगर से बधाई व शुभामनाएं मिल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो