scriptBJP workers are raising slogans to stop Kawardha | कवर्धा बंद कराने भाजपाई कर रहें नारेबाजी, झूमा-झटकी के बीच व्यापारियों ने भी दिया समर्थन, प्रशासन भी अलर्ट मोड में | Patrika News

कवर्धा बंद कराने भाजपाई कर रहें नारेबाजी, झूमा-झटकी के बीच व्यापारियों ने भी दिया समर्थन, प्रशासन भी अलर्ट मोड में

locationकवर्धाPublished: Nov 20, 2022 04:12:56 pm

Submitted by:

CG Desk

19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे कवर्धा नगर के नवीन बाजार लोहारा रोड निर्माण कार्य में लगने वाले गिटटी हटाने को लेकर लोहारा नाका माता कर्मा चौक के पास रहने वाले प्रकाश साहू द्वारा ठेकेदार को गिटटी हटाने बोला जा रहा था। इसी दौरान वहीं पर दुकान संचालक अख्तर खान के साथ वाद-विवाद हो गया।

.

कवर्धा शहर के लोहारा नाका चौक के पास दो पक्षों की आपसी लड़ाई से माहौल गरमा दिया। इस घटना के विरोध में आज कवर्धा बंद का ऐलान किया गया है। व्यापारी सहित कई संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। शहर बंद को लेकर विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं के नगर भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.