कवर्धा

गर्लफ्रेंड ने दूसरे लड़के से सगाई की तो बॉयफ्रेंड को नहीं हुआ बर्दाश्त, फिर दोस्तों के साथ बनाया ये मास्टर प्लान और…

गर्लफ्रेंड ने दूसरे लड़के से सगाई की तो बॉयफ्रेंड को बर्दाश्त नहीं हुआ और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के होने वाले पति की हत्या की।

कवर्धाFeb 06, 2019 / 02:33 pm

Deepak Sahu

गर्लफ्रेंड ने दूसरे लड़के से की सगाई तो बॉयफ्रेंड को नहीं हुआ बर्दाश्त, फिर दोस्तों के साथ बनाया ये मास्टर प्लान और…

कवर्धा . छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक गर्लफ्रेंड ने दूसरे लड़के से सगाई की तो बॉयफ्रेंड को बर्दाश्त नहीं हुआ और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले तो प्रेमिका के होने वाले पति की हत्या की। फिर सबूत मिटाने के लिए जला दिया। यह घटना कबीरधाम का है जबकि मृतक बेमेतरा जिले का कई ।

मिली जानकारी के अनुसार जंगल में बीट गार्ड ने 4 फरवरी की शाम को जला शव देखा। दूसरे दिन इसकी सूचना थाने में दी गई। इसके सिंघनपुरी थाना में हत्या का मामला दर्ज कर जांच की गई। अन्य जिले के थानों में सूचना दी तो पता चला कि बेमेतरा जिले के थाना खम्हरिया में एक युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। बेमेतरा और कवर्धा पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि शव थान खम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी निवासी चेतन पिता फेरु यादव (23) की है। सिंघनपुरी थाना में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर डायरी थान खम्हरिया थाना दे दिया, क्योंकि मामला वहीं का है। शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंपा दिया। ग्राम सिंघनपुरी में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

 

जानकारी के अनुसार युवक का अपहरण किया गया है। वहीं सुतियापाठ में मिले शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार मामला प्रेमप्रसंग का है। युवक की सगाई कबीरधाम के किसी गांव में हुई थी। आशंका जताई जा रही है युवती का प्रेमी ही चेतन को ले गया। जंगल में उसकी हत्या की फिर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जला दिया गया। सूत्रों के अनुसार मामले में छह संदिग्ध युवक को बेमेतरा पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.