scriptशादी के बाद दुल्हन को लेकर वापस लौट रहा था दूल्हा, रास्ते में हो गया ये हादसा और… | Car turn in pond bride groom and four others injured in Accident | Patrika News

शादी के बाद दुल्हन को लेकर वापस लौट रहा था दूल्हा, रास्ते में हो गया ये हादसा और…

locationकवर्धाPublished: Mar 04, 2020 04:54:17 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

दूल्हे का हाथ थामकर खुशी-खुशी घर जा रही दुल्हन के साथ ससुराल पहुंचने से पहले एक बड़ा हादसा हो गया (Accident News)।

accident news

शादी के बाद दुल्हन को लेकर वापस लौट रहा था दूल्हा, रास्ते में हो गया ये हादसा और…

कवर्धा . दूल्हे का हाथ थामकर खुशी-खुशी घर जा रही दुल्हन के साथ ससुराल पहुंचने से पहले एक बड़ा हादसा हो गया। दूल्हा-दुल्हन की कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित सवार चार लोगों को चोटें आयी (Accident News)।

यह घटना कवर्धा जिले के पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम रूसे की है। गाड़ी पलटते हुए देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे। किसी तरह दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य लोगों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि कवर्धा के ग्राम संबलपुर से दूल्हा राकेश वर्मा ग्राम सूखाताल बारात गया था। शादी के बाद दुल्हन लेकर वापस लौटते समय आज सुबह 8 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई। जिससे बाराती वाहन जिसमें दूल्हा-दुल्हन सवार थे सीधे तालाब में जा गिरा।

तेज रफ्तार गाड़ी सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए तालाब में जा पलटा। चीख पुकार मच गई। बड़ी मशक्त के बाद ग्रामीणों ने नई दुल्हन और दूल्हे को गाड़ी से बाहर निकाला। बाराती गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरी गाड़ी से घर भेज दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो