scriptडॉ.रमन सिंह के गृह जिले में भाजपा का कमल जड़ से उखड़ा | Chhattisgarh Election:congress win kawardha | Patrika News

डॉ.रमन सिंह के गृह जिले में भाजपा का कमल जड़ से उखड़ा

locationकवर्धाPublished: Dec 12, 2018 04:06:16 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

वर्षों बाद कवर्धा व पंडरिया विधानसभा में एक साथ कांग्रेस को बड़ी जीत मिली।

Election 2018

डॉ.रमन सिंह के गृहजिले में भाजपा का कमल जड़ से उखड़ा

कवर्धा. विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए थे। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिस क्षेत्र में वह पिछड़े थे वहीं उन्हें लीड मिलना शुरू हुआ। वनांचल में मतदान केंद्रों से उन्हें बेहतर मत मिले।
दूसरी ओर पंडरिया विधानसभा में प्रारंभिक मतगणना से ही कांग्रेस की ममता चंद्राकर भी आगे रहीं। जबकि बसपा के चैतराम राज और भाजपा के मोतीराम चंद्रवंशी लगभग बराबर की स्थिति में रहे।
हर राउंड में ममता आगे रहीं, जबकि टक्कर मोतीराम और चैतराम के बीच होते रहे। नौवे राउंड के बाद मोतीराम, चैतराम से आगे हुए, लेकिन ममता को नहीं पछाड़ पाए।

किसकों कितना मत
कवर्धा विधानसभा में जीत का बड़ा अंतर

कांग्रेस प्रत्याशी
मो. अकबर भाई
111157
52852 वोट के अंतर से भाजपा के अशोक साहू से आगे।

प्रतिद्वंदी की करारी हार
भाजपा प्रत्याशी
अशोक साहू
62056
वोट के अंतर से कांग्रेस के मो. अकबर भाई से पीछे है।

पंडरिया विधानसभा में नहीं दिखा कांटे की टक्कर
सबसे बड़ी जीत
कांग्रेस प्रत्योशी
ममता चंद्राकर
85537
28628 वोट के अंतर से भाजपा के मोतीराम चंद्रवंशी से आगे।

प्रतिद्वंदी की करारी हार
भाजपा प्रत्याशी
मोतीराम चंद्रवंशी
53909
वोट के अंतर से कांग्रेस के ममता चंद्राकर से पीछे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो