scriptनवतपा में तप रहा प्रदेश, अब रात में भी चल रही गर्म हवाएं, आगे ऐसा रहेगा मौसम | Chhattisgarh weather, Heat winds still running at night | Patrika News

नवतपा में तप रहा प्रदेश, अब रात में भी चल रही गर्म हवाएं, आगे ऐसा रहेगा मौसम

locationकवर्धाPublished: May 27, 2019 06:07:11 pm

लोगों की दिनचर्या गर्मी की वजह से सुबह 7 बजे से ही शुरू होने लगी है।

cg news

नौतपा में तप रहा प्रदेश, अब रात में भी चल रही गर्म हवाएं, आगे ऐसा रहेगा मौसम

कवर्धा. सूरज (Sun) का असली तेवर अब नवतपा में दिखाई दे रहा है। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तेज धूप (Heat Weather) चुभने लगी है। लोगों की दिनचर्या गर्मी की वजह से सुबह 7 बजे से ही शुरू होने लगी है।
नवतपा के पहले व दूसरे दिन ही लोगों को चिलचिलाती धूप और तेज चुभती गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। अब तो सूरज धूप की जगह आग उलग रहा है। लोगों को घर का निकलना मुश्किल कर दिया है। क्योंकि 44 डिग्री के तापमान (Temperature) पर गर्म (Heat) हो रही हवाओं के थपेड़े सीधे शरीर को झुलसा रही है।
गर्म हवाओं के कारण दोपहर को पैदल या दो पहिया वाहन से चलना काफी तकलीफदायक हो चुका है।(Chhattisgarh Weather) सुबह नौ बजे ही तापमान 37 से 38 डिग्री रहता है। वहीं 12 बजते तक यह 40 पार हो जाता है। दोपहर 2 बजे तक तापमान अपने चरम सीमा 44 से 45 डिग्री पहुंच जाता है। (Chhattisgarh Weather Department) यह समय ही सबसे घातक होता है, क्योंकि इसी समय लू की 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती हैं।

रात में 30 डिग्री
नवतपा की गर्मी का असर केवल दिन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि रात में भी महसूस हो रही है। गर्म हवाओं के कारण रात में भी लोगों को चैन की नींद नहीं मिल पा रही है। क्योंकि रातभर गर्म हवाएं चलती है। वहीं रात में तापमान 30 डिग्री तक रहता है।

ट्रेंडिंग वीडियो