scriptखेल-खेल में बच्चे ने निगल ली ऐसी चीज की सभी के उड़ गए होश, एंबुलेंस कर्मचारी ने बचाई जान | Child swallowed balloon in kawardha Chhattisgarh | Patrika News

खेल-खेल में बच्चे ने निगल ली ऐसी चीज की सभी के उड़ गए होश, एंबुलेंस कर्मचारी ने बचाई जान

locationकवर्धाPublished: Jan 20, 2019 11:18:53 am

Submitted by:

Deepak Sahu

एक नौ साल के बच्चे ने खेल -खेल में ऐसी चीज निगल ली जिससे सभी के होश उड़ गए।

accident news

खेल-खेल में बच्चे ने निगल ली ऐसी चीज की सभी के उड़ गए होश, एंबुलेंस कर्मचारी ने बचाई जान

कवर्धा. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक नौ साल के बच्चे ने खेल -खेल में ऐसी चीज निगल ली जिससे सभी के होश उड़ गए। दरअसल, बच्चे ने कल- खेल में बलून को निगल गया। इस पर एंबुलेंस के कर्मचारियों ने सूझबूझ व विशेषज्ञ से सलाह लेकर बच्चे की जान बचाई।
यह मामला कवर्धा जिले का है। ग्राम दलपी निवासी प्रकाश पिता जेठूराम धुर्वे(9) खेलते खेलते बलून निगल लिया। इसके कारण उसे श्याव लेने में दिक्कत हो रहा था।108 संजीवनी पंडरिया के ईएमटी बृजभूषण साहू और पायलट प्रदीप यादव ने सूझबूझ के साथ अद्र्ध बेहोश बच्चे को तत्काल एम्बुलेंस में बैठाया और एम्बुलेंस के अंदर ही प्राथमिक उपचार कर बच्चे के श्वास नली में फंसे बलून को बाहर निकाला।
इसके साथ ही रायपुर ईआरसीपी डॉ.नागेश के निर्देशानुसार इलाज करते हुए बच्चे को सीएचसी पंडरिया शिफ्ट किया गया। ठीक समय में 108 संजीवनी द्वारा प्राथमिक उपचार मिलने से बच्चे की जान बचाई जा सकी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो