scriptआंगनबाड़ी के आसपास फैली गंदगी से बच्चे बीमार | Children ill with dirt spread around Anganwadi | Patrika News

आंगनबाड़ी के आसपास फैली गंदगी से बच्चे बीमार

locationकवर्धाPublished: Jan 20, 2019 11:27:20 am

Submitted by:

Panch Chandravanshi

ग्राम बाझीमौहा के शासकीय प्राथमिक स्कूल परिसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र एक ही परिसर पर स्थित है, जिसके आसपास गंदगी का ढेर बना हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की दर्ज संख्या 22 है।

Dirt spread around Anganwadi

Dirt spread around Anganwadi

बरबसपुर. आंगनबाड़ी केन्द्र के सामने कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है, जो नौनिहाल को बीमार कर सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार परिसर में फैली गंदगी को साफ कराने ध्यान नहीं दे रहा है।
ग्राम बाझीमौहा के शासकीय प्राथमिक स्कूल परिसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र एक ही परिसर पर स्थित है, जिसके आसपास गंदगी का ढेर बना हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की दर्ज संख्या 22 है। गांव के 3 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चे केंद्र पहुंच रहे हैं। शासन जहां आंगनबाड़ी के बच्चों को पोष्टिक आहार के अलावा खेलकूद का माहौल प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। ताकि बच्चों को केन्द्रों में बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ बेहतर माहौल मिल सके, लेकिन केन्द्र के आसपास फैली गंदगी शासन प्रशासन के प्रयासों पर पानी फेर रहा है। आंगनबाड़ी के सामने गंदगी फैलने के कारण नौनिहाल बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों के गली, मोहल्ले, सड़क किनारे, हैंडपंप व आंगनबाड़ी केन्द्रों के आसपास गंदगी पसरी हुई है।
स्वच्छता का नामोंनिशान नहीं
शासन-प्रशासन ने स्वच्छता अभियान तो जोर-शोर से चलाया, लेकिन गांवों में आज भी नजर नहीं आ रही है। लोग जागरूकता का अभाव अभी भी देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र के सामने फैली गदंगी इसका जीता जागता उदाहरण है। ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता अभियान का नामोनिशान नहीं है। स्वच्छता स्वस्थ के लिए कितना जरूरी है। इसका महत्व ग्रामीण आज भी नहीं समझ रहा है। गांव में सफाई के अभाव में बीमारी फैलता है इनके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो