कवर्धा

कवर्धा में हिंसा के 25 दिन बाद कलेक्टर ने हटाया दिन का कर्फ्यू, त्योहारी सीजन में अब रात 10 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

कवर्धा शहर में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद 5 अक्टूबर से लागू कर्फ्यू में कलेक्टर ने बड़ी छूट दी है। शनिवार से कवर्धा शहर में दिन का कफ्र्यू हटा दिया गया है।

कवर्धाOct 30, 2021 / 01:57 pm

Dakshi Sahu

कवर्धा में हिंसा के 25 दिन बाद कलेक्टर ने हटाया दिन का कर्फ्यू, त्योहारी सीजन में अब रात 10 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

कवर्धा. कवर्धा शहर में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद 5 अक्टूबर से लागू कर्फ्यू में कलेक्टर ने बड़ी छूट दी है। शनिवार से कवर्धा शहर में दिन का कफ्र्यू हटा दिया गया है। धारा 144 के तहत केवल रात में ही कफ्र्यू जारी रहेगा। इससे लोगों को खासकर व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। अब रात 10 बजे तक वह व्यापार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में लगा कर्फ्यू, सांसद की रैली के बाद हिंसक भीड़ ने गाडिय़ों और दुकानों में की तोडफ़ोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रात दस बजे तक खुली रहेंगी दुकानें
कबीरधाम जिला प्रशासन से जारी आदेश अनुसार नगर पालिका क्षेत्र कवर्धा में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत विभिन्न प्रतिबंध अधिरोपित किए गए हैं। उपर्युक्त आदेश में समय का संशोधन किया जाता है। आंशिक संशोधन करते हुए नगर पालिका कवर्धा की सीमा के अंदर रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 तक अतिआवश्यक कार्यों को छोड़कर बिना अनुमति घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें प्रात: अपने निर्धारित समय से रात्रि 10 बजे के मध्य खुले रह सकेंगे। मतलब सुबह से रात 10 बजे का कफ्र्यू पूरी तरह से हटा दिया गया है। शेष शर्ते यथावत लागू रहेंगी।
कर्फ्यू से हो रहा था रोज करोड़ों का नुकसान
कफ्र्यू के चलते व्यापार में करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। अब सामने दिवाली त्योहार है ऐसे में यदि प्रतिबंधित रहेगा तो और नुकसान न हो, इसके चलते ही जिला प्रशासन ने दिन का के साथ रात 10 बजे तक का कफ्र्यू हटा दिया है। इससे अब व्यापारी पूर्व निर्धारित समय तक व्यापार कर सकेंगे। वहीं आमजन भी अब रात 10 बजे तक खरीदारी कर सकेंगे। बतां दें कि कवर्धा में 3 और 5 अक्टूबर को हिंसक झड़प के बाद कलेक्टर ने जिले में कई तरह के प्रतिबंध अधिरोपित कर दिए थे। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होते देख इन प्रतिबंधों से छूट दी जा रही है।

Home / Kawardha / कवर्धा में हिंसा के 25 दिन बाद कलेक्टर ने हटाया दिन का कर्फ्यू, त्योहारी सीजन में अब रात 10 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.