कवर्धा

कॉलेज मिला न पुल, तेंदूपत्ता संग्रहक और रसोइया खुश

29 हजार तेंदूपत्ता संग्रहकों को मिलेगा लाभ,वर्षों की मांग इंजीनियरिंग, मेडिकल, एलएलबी कॉलेज नहीं मिला, अंग्रेजों के जमाने के पुल पर भी शासन का ध्यान नहीं गया

कवर्धाFeb 09, 2019 / 11:53 am

Yashwant Jhariya

कॉलेज मिला न पुल, तेंदूपत्ता संग्रहक और रसोइया खुश

कवर्धा . नई सरकार के पहले बजट पर लोगों की निगाह टिकी रही। सरकार के बजट में सामुहिक रूप से किसान, महिला, युवा और स्कूल के रसोइयों को लाभ मिलेगा। वहीं सबसे अधिक लाभ तेंदूरपत्ता संग्रहकों को मिलेगा। वहीं कहीं-कहीं कुछ कमी रही, जिसकी उम्मीद वर्षों से लगाए हुए थे।
राज्य सरकार के बजट में कबीरधाम के तेंदूपत्ता संग्रहकों को बेहतर लाभ मिलेगा। तेंदूपत्ता संग्रहकों को लाभ देने के लिए उनका पारिश्रमिक बढ़ा दिया गया है। हरा सोना के रूप में पत्ता एकत्रित करने के लिए अब पारिश्रमिक 2500 के बजाए 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से खरीदा जाएगा। इसके चलते जिले के करीब 29 हजार तेंदूपत्ता संग्रहक को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। जिले में 25 समितियों के माध्यम से हर साल 40 हजार से अधिक मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण किया जाता है। इसमें संग्रहक के अलावा उनके परिवार भी काम करते हैं। ऐसे में पारिश्रमिक बढऩे से संग्रहकों के साथ करीब डेढ़ लाख परिवार इससे लभांवित होंगे।
कबीरधाम को मिला
१. छीरपानी जलाशय अंतर्गत भोंदा शाखा नहर का निर्माण कार्य, अनुमानित लागत 250 लाख है। इस वर्ष 50 लाख का व्यय संभावित है।
२. छीरपानी जलाशय की सिल्हाटी वितरक नहर की खड़ौदा माइनर नहर का ग्राम लखनपुर तक विस्तारीकरण कार्य की अनुमानित लागत 200 लाख है। इस वर्ष 50 लाख का व्यय संभावित है।
३. व्यवहार न्यायाधीश कबीरधाम 01 पद
४. झलमला बोड़ला ब्लॉक में पशु औषधालय
५. हाईस्कूल सोनझरी उन्नयन 25 लाख का व्यय संभावित
६. प्राथमिक शाला झुमर, पंडरिया ब्लॉक
७. प्राथमिक शाला अजवाइनवाह, पंडरिया ब्लॉक
स्कूल में 2951 रसोइया कार्यरत
राज्य सरकार ने अपने बजट में मध्याह्न भोजन पकाने वाले रसोइसों को राहत देने की कोशिश की। उनका मानदेय 1200 रुपए से 1500 रुपए किया गया। इससे कबीरधाम जिले के 2951 रसोइयों को लाभ मिलेगा।
2.23 लाख राशनकार्डधारी
राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड पर 35 किलो चावल देने का प्रावधान किया गया है। इससे जिले में दो लाख 23 हजार राशन कार्डधारियों को लाभ मिलेगा। इससे कुल सात लाख 86 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा।
डेढ़ लाख कनेक्शधारी
अप्रैल से 400 यूनिट तक बिजली खपत पर बिल हाफ होगा। इसका लाभ जिले के कवर्धा व पंडरिया डिवीजन अंतर्गत कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया व सहसपुर लोहारा ब्लॉक के करीब डेढ़ लाख कनेक्शनधारियों को मिलेगा।
10 हजार युवाओं को देंगे प्रशिक्षण
राज्य के बजट में युवाओं को रोजगार देने का प्रस्ताव है। इसमें गोबर गैस प्लांट के लिए हर गांव में 10 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण के बाद रोजगार देने की बात कही गई है। इस अनुमान से कबीरधाम जिले में 461 ग्रां पंचायत अंतर्गत करीब 1000 बसाहट वाले गांव हैं। मतलब जिले के 10हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिया जाएगा। लेकिन जिले में हर साल 7 हजार से अधिक बेरोजगार पैदा हो रहे हैं।

Home / Kawardha / कॉलेज मिला न पुल, तेंदूपत्ता संग्रहक और रसोइया खुश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.