कवर्धा

रेडी टू ईट के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार, महिला समूह को काम देने अधिकारियों का बड़ा खेल

बड़े पैमाने पर रेडी टू ईट के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी भनक तक लोगों को नहीं लग पाती है।

कवर्धाAug 12, 2018 / 06:08 pm

Deepak Sahu

रेडी टू ईट के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार, महिला समूह को काम देने अधिकारियों का बड़ा खेल

कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़े पैमाने पर रेडी टू ईट के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी भनक तक लोगों को नहीं लग पाती है। महिला समूह को काम देने के एवज में बड़ा खेल होता है। वहीं महिला समूह भी इस खेल में माहिर को चुके हैं।

गर्भवति महिलाओं व आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को पोषण आहार देने की योजना है। इन बच्चों व महिलाओं के लिए महिला समूह रेडी टू ईट का निर्माण करती है । लेकिन महिला समूहों को अधिकारी अपने हिसाब से बदल देते हैं। पिछले वर्ष महिला बाल विकास व कार्यक्रम अधिकारी द्वारा रेडी टू ईट के लिए महिला समूह को ठेका दिया गया था, लेकिन इस बार नए अधिकारी हैं तो फिर से निविदा निकालकर काम देने की तैयारी की जा रही है। इस बार जिले के 13 सेक्टरों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रेडी टू ईट बनाने के लिए महिला समूहों से आवेदन मंगवाया गया, जो विवादों में फंसने लगा है। क्योंकि इसमें पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

Home / Kawardha / रेडी टू ईट के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार, महिला समूह को काम देने अधिकारियों का बड़ा खेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.