मतदाता और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को अब मतगणना का बेसब्री से इंतजार है। राजनीतिक पार्टी अपने स्तर पर है, जबकि जिला प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर मंगलवार को राजनीतिक दल व अभ्यर्थियों को जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।
11 दिसंबर की सुबह 5 बजे से मतों की गणना के लिए तैयार होगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मदद्े नजर मतगणना में लगे कर्मचारियों को नहीं बताया गया उनकी ड्यूटी किस विधानसभा के लिए किस टेबल पर लगाई जाएगी।