scriptलव मैरिज करने पर भाई बना प्यार का दुश्मन, शादी के 6 महीने बाद उजाड़ दिया बहन का सुहाग | Crime: Man brutally killed Brother-In-law Love Marriage valentine day | Patrika News

लव मैरिज करने पर भाई बना प्यार का दुश्मन, शादी के 6 महीने बाद उजाड़ दिया बहन का सुहाग

locationकवर्धाPublished: Feb 14, 2020 02:16:36 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

कवर्धा जिले में एक दिल दहला दने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक भाई ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर बहन का सुहाग उजाड़ दिया।

bride.jpg

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दिल दहला दने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक भाई ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर बहन का सुहाग उजाड़ दिया। दरअसल, बहन के भागकर शादी करने से नाराज भाई ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अशोक चौहान है। जो कुण्डा थाना के दुल्लीपार का रहने वाला है।जो रिश्ते में आरोपी सोनपाल चौहान का जीजा लगता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी और मृतक के बीच कुछ दिन से विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपी ने अपने जीजा पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को अंजाम देकर युवक मौके पर ही फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुआयना के लिए पहुंची थी। वहीं जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी सोनपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिस पर उसने अपना जुर्म कुबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने न्यायिक रिमांड के बाद जेल भेज दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो