scriptमुख्य सचिव के दौरे के बाद यहां किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बाहर फूंका CM भूपेश का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी | dhan kharidi in chhattisgarh, farmer protest in Kawardha | Patrika News

मुख्य सचिव के दौरे के बाद यहां किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बाहर फूंका CM भूपेश का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी

locationकवर्धाPublished: Dec 10, 2019 01:33:48 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

धान खरीदी को लेकर मुख्य सचिव आरपी मंडल के दौरे के एक दिन बाद मंगलवार को किसानों ने सीएम भूपेश बघेल का पुतला फूंक दिया। उपार्जन केंद्र के बाहर एकत्रित होकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। (Kawardha News)

मुख्य सचिव के दौरे के बाद यहां किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बाहर फूंका CM भूपेश का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी

मुख्य सचिव के दौरे के बाद यहां किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बाहर फूंका CM भूपेश का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी,मुख्य सचिव के दौरे के बाद यहां किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बाहर फूंका CM भूपेश का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी,मुख्य सचिव के दौरे के बाद यहां किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बाहर फूंका CM भूपेश का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी

कवर्धा. धान खरीदी को लेकर मुख्य सचिव आरपी मंडल के दौरे के एक दिन बाद मंगलवार को किसानों ने सीएम भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) का पुतला फूंक दिया। उपार्जन केंद्र के बाहर एकत्रित होकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। नाराज किसानों ने कहा कि सरकार ने उनके साथ छलावा किया है। सरकार को लबरा सरकार बताया। घटना जिला मुख्यालय के ग्राम झिरौनी की है। यहां आज सुबह किसानों ने एकजुट होकर धान खरीदी में अनियमितता के चलते जमकर प्रदर्शन किया। जिसके कारण झिरौनी और जिंद सहित एक दर्जन से ज्यादा उपार्जन केंद्रों में सन्नाटा पसरा रहा। किसानों ने धान नहीं बेचने का निर्णय लिया है। किसानों ने बताया कि जब तक सरकार खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। (Dhan Kharidi in Chhattisgarh)
मुख्य सचिव के दौरे के बाद यहां किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बाहर फूंका CM भूपेश का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी
मुख्य सचिव ने एक दिन पहले किया था दौरा
सोमवर को धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने निकले मुख्य सचिव आरपी मंडल का हेलिकाप्टर चार जिलों में उतरा था। हेलिकाप्टर की पहली लैंडिंग राजनांदगांव और कबीरधाम जिले के सीमा में बसे सड़क चिरचारी धान खरीदी केंद्र में हुई। मुख्य सचिव ने उपार्जन केंद्र के प्रबंधक को धान खरीदी से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उपार्जन केंद्र में अनियमितता को लेकर प्रबंधक को जमकर फटकार भी लगाई। सुबह-सुबह जिस वक्त मुख्य सचिव उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे उसी वक्त कबीरधाम जिले के किसानों ने तहसीलदार को बंधक लिया था। जिले के पनेका सोसाइटी में पहुंचे तहसीलदार मनोज रावटे को किसानों ने सोमवार सुबह लगभग दो घंटे तक बंधक बनाए रखा था। जब डिप्टी कलेक्टर अनिल सिदार पुलिस बल लेकर पहुंचे तब उन्हें रिहा किया। यहां किसान टोकन देकर भी कम धान खरीदी का विरोध कर रहे थे। सोसाइटी में ताला जड़कर धान नहीं बेचने का ज्ञापन अधिकारी को सौंपा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो