scriptघाटी में ठंड बढऩे से ओस की बूंदें जमने लगी, लगातार गिर रहा पारा | Due to the cold rise in the valley, the drops of dew began to freeze, | Patrika News

घाटी में ठंड बढऩे से ओस की बूंदें जमने लगी, लगातार गिर रहा पारा

locationकवर्धाPublished: Dec 22, 2018 11:13:42 am

Submitted by:

Panch Chandravanshi

वनांचल क्षेत्रों में हड्डी कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। चिल्फीघाटी और इसके आसपास वनांचल क्षेत्रों में पारा लगातार गिरते जा रहा है। जिससे यहां पर ओस की बूंद जमने लगी है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर सी बिछ चुकी है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं।

Frequent falling mercury

Frequent falling mercury

कवर्धा . पेथई तूफान के चलते सप्ताह भर से मौसम में उतार चढ़ाव चलता रहा है। आखिरकार चक्रवाती तूफान के चलते जिले में भी दो दिनों तक लगातार रिमझिम बारिश भी हुए। अब जैसे ही मौसम साफ हुआ कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। वनांचल क्षेत्रों में हड्डी कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। चिल्फीघाटी और इसके आसपास वनांचल क्षेत्रों में पारा लगातार गिरते जा रहा है। जिससे यहां पर ओस की बूंद जमने लगी है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर सी बिछ चुकी है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। घाटी में मध्य रात्रि से भोर सुबह के बीच तापमान करीब ७ डिग्री तक पहुंच जाता है। इसी बीच ओस की बूंदे जमकर बर्फ का रूप ले लेती है। घास और जमीन पर फैली हरियाली सफेद दिखाई दिखाई देने लगती है। मानों किसी ने यहां सफेद कालीन बिछा दी हो। यह नजारा सुबह ७ बजे तक दिखाई देता है। तापमान कम होने कारण सुबह ९ बजे तक जंगल सहित गांवों में भी कोहरा छाया रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो