script14 वर्षों से यह आरोपी पुलिस को देता रहा चकमा | Due to this 14 years the accused accused the police | Patrika News

14 वर्षों से यह आरोपी पुलिस को देता रहा चकमा

locationकवर्धाPublished: Sep 15, 2018 10:02:18 pm

Submitted by:

Yashwant Jhariya

फरार स्थाई वारंटी को आखिरकार पुलिस की सक्रियता ने पकड़ ही लिया। अब तक वह 14 वर्षों से कानपुर और कवर्धा में रहकर ही पुलिस को चकमा देता रहा।

arest

14 वर्षों से यह आरोपी पुलिस को देता रहा चकमा

कवर्धा . 14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को आखिरकार पुलिस की सक्रियता ने पकड़ ली लिया। अब तक वह कानपुर और कवर्धा में रहकर ही पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन नई टीम ने उक्त आरोपी धरदबोचा।
वर्ष 2004 में कवर्धा में दुर्घटनाग्रस्त कर 07 मवेशिओं को मारने अपराध पंजीबद्ध था। फरार स्थाई वारंटी सुरेन्द्र उर्फ बब्लू(40) आदर्श नगर जिसके विरूद्ध थाना कवर्धा में धारा 279, 429 भादवि एवं 03/181 एमव्ही एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया था। इसमें आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था, जिसके बाद से न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया। किन्तु आरोपी द्वारा न्यायालय पेश न होकर लुक-छिपकर निवास स्थान बदल-बदल कर कानपुर व कवर्धा में ही रह रहा था। 15 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि सुरेन्द्र उर्फ बबलू को ट्रांसपोर्ट नगर के पास देखा है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक द्वारा तत्काल मुखबीर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर थाना कवर्धा में लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
वारंटियों को पकडऩे टीम गठित
पुलिस लाईन से सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों का टीम गठन कर जिले के फरार स्थाई वारंटियों को पकडऩे टीम का गठन किया गया है। यह टीम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर अंतजिला, अंतराज्य जहां कही भी फरार स्थाई वारंटी के मिलने के हरसंभव स्थान पर दबिश देकर पकडऩे का मुहीम चलाया जा रहा है।
50 फरार स्थाई वारंटी पकड़ाए थे
अभियान में पर्व के समय 50 फरार स्थाई वारंटियों को बालाघाट मध्य प्रदेश, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिल चुकी है। इसके चलते ही विधानसभा चुनाव से पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठन कर जिले के सभी थाना क्षेत्रों से फरार स्थाई वारंटी का लिस्ट जारी कर आरोपियों को जल्द-जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने निर्देश दिया गया है।
वर्सन..
स्थाई वारंटियों को पकडऩे के लिए अभियान शुरू किया गया। इसके लिए एक टीम भी बनाई गई जो फरार स्थाई वारंटियों को पकडऩे का काम कर रही है। इसके लिए उन्हें बाहर जिले व राज्य भी जाना पड़ता है।
डॉ. लालउमेंद सिंह, पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो