scriptयुवा इंजीनियर नवनीत लेंगे दीक्षा, बनेंगे शहर के प्रथम जैन संत | Engineer Navneet will get initiate in Kawardha Chhattisgarh | Patrika News
कवर्धा

युवा इंजीनियर नवनीत लेंगे दीक्षा, बनेंगे शहर के प्रथम जैन संत

नगर के प्रथम जैन संत होने का गौरव दिलाने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले मुमुक्षु नवनीत बोथरा के दीक्षा पूर्वकई भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम जैन स्थानक भवन में किए गए।

कवर्धाFeb 08, 2019 / 12:42 pm

Deepak Sahu

cg news

युवा इंजीनियर नवनीत लेंगे दीक्षा, बनेंगे शहर के प्रथम जैन संत

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में युवा इंजीनियर नवनीत बोथरा की जैन भगवती दीक्षा आचार्य महेन्द्र सागर के मुखार बिंदु से रविवार 10 फरवरी को प्रात: केवल्यधाम तीर्थ में संपन्न होगा। इसके पूर्व कवर्धा में मुमुक्षु नवनीत के दीक्षा पूर्व सम्मान की श्रृंखला चलती रही।

नगर के प्रथम जैन संत होने का गौरव दिलाने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले मुमुक्षु नवनीत बोथरा के दीक्षा पूर्व सम्मान की श्रृंखला में कई भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम जैन स्थानक भवन प्रांगण में किए गए। शुक्रवार को बरडोर कार्यक्रम किए गए। सुबह शोभायात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़ा व पालकी के साथ मुमुक्षु नवनीत नगर भ्रमण पर निकले। साथ ही बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष गीत-संगीत के माध्यम से अभिवादन करते रहे। इसके बाद दिनभर कार्यक्र चलता रहेगा। दोपहर 1 बजे से बरर्षीदान, लापसी लूट होगा। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे मुमुक्षु नवनीत का समाज द्वारा सम्मान किया जाएगा। वहीं रात नौ बजे विदाई जाएगी।

Home / Kawardha / युवा इंजीनियर नवनीत लेंगे दीक्षा, बनेंगे शहर के प्रथम जैन संत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो