scriptशक्कर कारखाने में खरीदी नहीं तो आधे दाम पर गुड़ फैक्ट्रियों को गन्ना बेच रहे किसान | Farmers selling sugar cane to Jaggery factory in Half rate | Patrika News

शक्कर कारखाने में खरीदी नहीं तो आधे दाम पर गुड़ फैक्ट्रियों को गन्ना बेच रहे किसान

locationकवर्धाPublished: May 01, 2019 10:47:06 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

जिले में गन्ने की बंपर पैदावार का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। शक्कर कारखाने में गन्ना नहीं बेच पाने के कारण आधी कीमत पर गुड़ फैक्ट्री में बेचना पड़ रहा है।

शक्कर कारखाने में खरीदी नहीं तो आधे दाम पर गुड़ फैक्ट्रियों को गन्ना बेच रहे किसान

शक्कर कारखाने में खरीदी नहीं तो आधे दाम पर गुड़ फैक्ट्रियों को गन्ना बेच रहे किसान

कवर्धा. जिले में गन्ने की बंपर पैदावार का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। शक्कर कारखाने में गन्ना नहीं बेच पाने के कारण आधी कीमत पर गुड़ फैक्ट्री में बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों को लगभग 67 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। शक्कर कारखाने से पर्ची नहीं मिलने के कारण किसान गुड़ फैक्ट्री की ओर रुख करते गए।
गुड़ फैक्ट्री संचालक भी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए गन्ना प्रति क्विंटल 140 से 180 रुपए की दर पर खरीदते रहे। इस सीजन में अनुमानित करीब 8 लाख मीट्रिक टन गन्ना गुड़ फैक्ट्री पहुंचा। इससे किसानों को करीब 90 करोड़ मिले जबकि यह शक्कर कारखाने में बिकता तो 127 करोड़ रुपए मिलते। वहीं 25 करोड़ रुपए बोनस भी मिलता। सीजन खत्म होने तक नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
नहीं खरीद पा रहे गन्ना : भोरमदेव शक्कर कारखाना की ओर से प्रति किसान सिर्फ 2.50 एकड़ गन्ना खरीदी निर्धारित है, लेकिन कारखाना प्रबंधक द्वारा अब तक इतनी भी खरीदी नहीं की जा सकी है। यही हाल सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना का है। यहां प्रति किसान 4 एकड़ गन्ना निर्धारित है, लेकिन अब तक 2 एकड़ ही खरीदा जा सका है। किसान अपने हिस्से की पर्ची का इंतजार कर रहे हैं, जबकि अब मात्र एक माह ही कारखाना चलने वाला है। दोनों कारखाने में 90-90 हजार मीट्रिक टन गन्ना खरीदी बाकी है।

30 करोड़ बोनस भी नहीं मिल सका
जिले के दोनों शक्कर कारखाना में अब तक 20 हजार किसानों ने 6.60 लाख मीट्रिक टन गन्ना बेचा है। इसकी कुल राशि 175.92 करोड़ रुपए है। इसमें से अब तक 106.85 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। वहीं 69 करोड़ रुपए बकाया है। लगभग 30 करोड़ रुपए बोनस भी किसानों को नहीं मिल सका है।

कबीरधाम के जिला किसान संघ प्रवक्ता ओपी चंद्रवंशी ने बताया कि गुड़ फैक्ट्री में किसानों का गन्ना 140 से 160 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा गया। शक्कर कारखाने में नहीं बिक रहा था इसलिए किसान गुड़ फैक्ट्री चले गए। यहां किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा।
भोरमदेव शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक एनके जायसवाल ने बताया कि भोरमदेव शक्कर कारखाना में किसानों ने अब तक कुल 93 करोड़ रुपए का गन्ना बेचा है। इसमें से 55 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। जैसे ही राशि प्राप्त होगी, किसानों के खाते में डालते जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो