scriptकवर्धा हिंसा मामले में भाजपा के पांच बड़े नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर, नेताओं ने कहा हम तो गिरफ्तारी के इंतजार में थे… | Five big leaders of BJP surrender in court in Kawardha violence case | Patrika News

कवर्धा हिंसा मामले में भाजपा के पांच बड़े नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर, नेताओं ने कहा हम तो गिरफ्तारी के इंतजार में थे…

locationकवर्धाPublished: Oct 23, 2021 05:10:32 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Kawardha violence case: पुलिस ने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के अलावा भाजपा के दिग्गज नेताओं को इस मामले में आरोपी बनाया है।

कवर्धा हिंसा मामले में भाजपा के पांच बड़े नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर, नेताओं ने कहा हम तो गिरफ्तारी के इंतजार में थे...

कवर्धा हिंसा मामले में भाजपा के पांच बड़े नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर, नेताओं ने कहा हम तो गिरफ्तारी के इंतजार में थे…

कवर्धा. कवर्धा में दो समुदायों के बीच 3 और 5 अक्टूबर को हुई ङ्क्षहसा मामले में भाजपा के पांच बड़े नेताओं ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री पन्ना चंद्रवंशी और बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल चौरसिया ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया है। इन पर हिंसा भड़काने और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तहत मामला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बतां दें कि कवर्धा हिंसा मामले में पुलिस ने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के अलावा भाजपा के दिग्गज नेताओं को इस मामले में आरोपी बनाया है।
यह भी पढ़ें
कवर्धा हिंसा, 18 आरोपी कोर्ट से जमानत पर हुए रिहा, इधर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर CM के निशाने पर रहे कवर्धा SP
….

59 लोगों को मिली जमानत
कवर्धा शहर में बीते पांच अक्टूबर को हुए विवाद मामले में गिरफ्तार 59 लोगों को जमानत मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा में 5 अक्टूबर को दो गुटों के बीच हुई लड़ाई मेंं बड़ी संख्या में पुलिस ने लोगों की गिरफ्तारी की। इसी मामले में 59 लोगों को जमानत मिली। मामले में जिला न्यायालय ने उन्हें फ ौरी तर पर राहत देते हुए जमानत दी है। कोर्ट ने उन्हें नियम शर्तों के तहत जमानत स्वीकृत की है। न्यायालयीन मामले में सहयोग करेंगे, जब भी पुलिस बुलाएगी थाने जाएंगे। सभी पांच अक्टूबर की रात से ही गिरफ्तार कर लिए गए थे, जिन्हें 15 दिन से अधिक समय तक जेल में बिताना पड़ा है।
पुलिस बता रही थी फरार
इसके पूर्व 18 लोगों दो दिन पहले ही दुर्ग कोर्ट से जमानत मिली थी। वहीं दूसरी ओर कवर्धा विवाद मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा नेताओं में से पांच लोगों ने शुक्रवार को न्यायालय में सरेंडर किया है। सरेंडर करने वालों में भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा चार अन्य साथियों ने भी गिरफ्तारी दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस इन्हें फरार बता रही थी, जबकि वह कवर्धा में ही थे, लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इसलिए वे खुद न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचे थे। इनकी जमानत को लेकर मंथन चल रहा था लेकिन जमानत नहीं मिली।

ट्रेंडिंग वीडियो