पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रहे किसानो को बेमौसम बारिश ने एक और झटका दिया है। फसलों को जिस समय पानी की जरूरत थी उस समय बारिश कम हुई, जिससे फसलों की पैदावार प्रभावित हुई है। वर्तमान में हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल को तो नुकसान हुआ ही है। बारिश से सब्जी फसल को भी नुकसान हुआ है। कई सब्जियों में कीड़े हो गए हैं। किसानों की चिंता और बढ़ गई है। अचानक हुई बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
सड़कों व नालियों में बारिश का पानी भर गया है। कच्चे रास्तों में कीचड़ हो गया है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौसम में अचानक आये बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। लोगों की तबियत खऱाब हो रही है।