scriptबांस बल्ली के सहारे दौड़ा रहे हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई तार | High voltage power supply wire running with Bamboo Bally | Patrika News
कवर्धा

बांस बल्ली के सहारे दौड़ा रहे हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई तार

ग्राम पंचायत सिंघौरी में मेन रोड के किनारे विद्युत पोल की जगह बांस के सहारे ग्रामीणों को सप्लाई दिया जा रहा है। बकायदा बांस के ऊपरी सिरे पर क्लेम्प की जगह तार को बांध दिया है, जिसमें करीब 11 हजार वोल्ट सप्लाई दौड़ रहा है।

कवर्धाFeb 18, 2019 / 01:11 pm

Panch Chandravanshi

बांस बल्ली के सहारे दौड़ा रहे विद्युत सप्लाई तार

बांस बल्ली के सहारे दौड़ा रहे विद्युत सप्लाई तार

इंदौरी. विद्युत विभाग हमेशा सुर्खियों में रहती है। चाहे बिजली की लचर व्यवस्था हो या अघोषित बिजली कटौती के बाद अनाप-शनाप बिजली बिल। इसके बाद भी विभाग नया मंजर सामने लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
जुगाड़ से हर काम संभव है तो बांस बल्ली के सहारे विद्युत सप्लाई क्यों नहीं की जा सकती। यह हम नहीं बल्कि विभाग की अजीबो गरीबों कारनामे से खुद दिखाई दे रहा है। विद्युत पोल की जगह बांस बल्ली के सहारे ग्रामीणों को हाई वोल्टेज तार दौड़ा रहे हैं। सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंघौरी में मेन रोड के किनारे विद्युत पोल की जगह बांस के सहारे ग्रामीणों को सप्लाई दिया जा रहा है। बकायदा बांस के ऊपरी सिरे पर क्लेम्प की जगह तार को बांध दिया है, जिसमें करीब 11 हजार वोल्ट सप्लाई दौड़ रहा है। हर वर्ष विद्युत विभाग द्वारा मेंटिनेस के नाम पर मोटी रकम खर्च की जाती है। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की लचर व्यवस्था आए दिन सामने आती हैं। हर वर्ष आगजनी की घटनाएं भी होती रहती है, जिसमें अधिकतर शॉर्ट सर्किट ही मुख्य वजह बनती है। इससे यह समझ नहीं आती कि विद्युत विभाग किन कार्यों के लिए हर वर्ष मोटी रकम खर्च करते हैं। वहीं विभाग लगातार विद्युत व्यवस्था में सुधार की बातें करते हैं। पिछले साल ही सिंघौरी में लचर विद्युत व्यवस्था के कारण हाईटेंशन सप्लाई तार लुंथ पुंज हो गया था, जो आपस में संपर्क होने से ब्यारा में रखे पैरावट व चने के खरही में आगजनी की घटना भी सामने आई, जिससे पीडि़त किसान को नुकशान उठाना पड़ा।
बरसात में खतरा की आशंका
विद्युत विभाग का यह का नया कारनामें हादसे को बुलावा दे रहा है। कब कोई हादसा हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। गर्मी के दिनों में के तेज हवा के झोंके से बांस कभी भी धाराशाही हो सकता है, जिससे करंट सप्लाई तार नीचे गिरकर बड़ा हादसा में तब्दील हो सकता है। वहीं बरसात के मौसम में पानी गिरने से बांस पर पूरी नमी के साथ करंट प्रवाह क्षमता बढ़ जाएगी, जिससे इस बांस पर भी आसानी से करंट प्रवाह कर सकती है। इससे अनहोनी होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
कई गांव में बांस के साहरे सप्लाई
यह कारनामा केवल सिंघौरी पंचायत में नहीं बल्कि कवर्धा विकासखंड ग्राम पंचायत हीरापुर में भी देखा जा सकता है। ग्राम पहुंचने से पहले ही मेन रोड पर देखा जा सकता है। यहां भी बांस के सहारे हाई वोल्टेज तार सप्लाई हो रही है। साथ ही बॉस पूरी तरह झुक गया है, जो कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है। शायद विभाग को इससे कोई मतलब नहीं है। कई गांव ऐसे हैं, जहां विद्युत की सप्लाई बांस के साहरे हो रही है। जिससे आए दिन हादसे का डर रहता है।

Home / Kawardha / बांस बल्ली के सहारे दौड़ा रहे हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो