ब्लॉक अध्यक्ष ने मंत्री को बताया कि अधिकारी कांग्रेसियों की बात नहीं सुनते। फोन भी नहीं उठाते हैं, उन पर लगाम लगाना भी जरूरी है। वहीं जिला उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव ने कहा कि अधिकारी उनकी बातें नहीं सुनते केवल आश्वासन देते रहते हैं। ऐसे में 15 साल तक कार्य करने का मतलब ही क्या निकला।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर प्रभारी मंत्री अनिला भेडिय़ा ने कहा कि अब आगे किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। प्रदेश में 15 साल भाजपा सत्ता में रही, ऐसे में प्रदेश भाजपामय हो गया था। सुधारने में समय तो लगेगा ही, कलेक्टर से कहा जाएगा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान पूर्वक बैठाए और उनकी बातें सुने। अधिकारी भी कार्यकर्ताओं का काम करें। प्रभारी मंत्री से मिलने बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।