scriptलव मैरिज के बाद जब मां ने कर दिया बहु को अपनाने से इंकार तो, पति ने अपनी ही बीवी को… | Husband killed his wife with friends in Kawardha Chhattisgarh | Patrika News

लव मैरिज के बाद जब मां ने कर दिया बहु को अपनाने से इंकार तो, पति ने अपनी ही बीवी को…

locationकवर्धाPublished: Jul 15, 2019 01:42:02 pm

Submitted by:

Akanksha Agrawal

कुछ दिन पहले ऑक्सीजन जोन में एक महिला का शव मिला था। महिला की हत्या की गई थी, जिसके आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

CG crime

लव मैरिज के बाद जब मां ने कर दिया बहु को अपनाने से इंकार तो, पति ने अपनी ही बीवी को…

कवर्धा. सरोदा जलाशय के पास ऑक्सीजन जोन में एक महिला का शव मिला था। महिला की हत्या की गई थी, जिसके आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। समाज में बदनामी के डर से पति ने ही 20 हजार रुपए में पत्नी की हत्या कराई। मामले में 5 आरोपी पकड़े गए।

12 जुलाई को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तारो मोड़ सरोधा बांध के पास स्थित ऑक्सीजन जोन में किसी अज्ञात महिला की शव विक्षप्त अवस्था में पड़ी हुई है। शव का सिर पत्थर से कुचल दिया गया है। सूचना के आधार पर थाना कवर्धा से पुलिस जवान तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आसपास मुआयना किया। महिला के सिर को अज्ञात आरोपियों के द्वारा पत्थर से कुचल दिया गया था। इसके कारण शिनाख्तगी नहीं हो रही थी। कवर्धा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह व उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े ने अज्ञात महिला की शव की शिनाख्तगी के लिए शव की फोटो का ईस्तहार जारी कर पाम्पलेट, पोस्टर और सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से शिनाख्तगी का प्रयास करने को कहा।

अज्ञात महिला की शव शिनाख्तगी व अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए घटनास्थल जाने के लिए मार्गों में लगे सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से अवलोकन किए जाने लगे। इसी दौरान सोशल मीडिया व्हाटसएप्प में प्रसारित महिला के शव की फोटो को मृतिका की बड़ी बहन द्वारा देखकर शव को उसके बहन करूणा यादव निवासी ग्राम नाहंदा, पोस्ट डंगनिया, तहसील गुंडरदेही जिला बालोद का होने शंका कर अपने परिजनों के माध्यम से कवर्धा थाना से संपर्क किया। जिसके आधार पर थाना प्रभारी कवर्धा द्वारा उनसे मिलने और करूणा यादव के संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके बताए गए स्थान पर विशेष टीम के साथ निकल पड़े। जिनसे मुलाकात कर अज्ञात शव के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। अज्ञात शव करूणा यादव का होना बताया गया, जो ग्राम गोछिया निवासी शेखराम कौशिक से 4 से 5 माह पूर्व घर वालों के ईच्छा के विरूद्ध भाग कर शादी किया था।

CG crime

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News
एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो