कवर्धा

शरारती तत्वों ने जैतखाम को पहुंचाया नुकसान, भड़का सतनामी समाज, पुलिस छावनी में तब्दील कवर्धा का धरमपुरा गांव

कवर्धा. जिले का ग्राम धरमपुरा एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां शरारती तत्वों ने सतनामी समाज के आस्था के केन्द्र जैतखाम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

कवर्धाJan 05, 2021 / 04:09 pm

Dakshi Sahu

शरारती तत्वों ने जैतखाम को पहुंचाया नुकसान, भड़का सतनामी समाज, पुलिस छावनी में तब्दील कवर्धा का धरमपुरा गांव

कवर्धा. जिले का ग्राम धरमपुरा एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां शरारती तत्वों ने सतनामी समाज के आस्था के केन्द्र जैतखाम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। जिसे लेकर समाज के लोगों में खासी नाराजगी है। एहतियातन गांव में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। समाज के लोगों ने शालीनता का परिचय देते हुए, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। गिरफ्तारी न होने पर चक्काजाम की भी चेतावनी दी है।
बड़ी संख्या में जवानों को किया तैनात
रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात ग्राम धरमपुरा में सतनामी समाज के धार्मिक प्रतीक जैतखाम को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। घटना को लेकर समाज में रोष व्याप्त है। समाज ने माना कि कुछ लोग धार्मिक माहौल बिगाडऩा चाह रहे हैं। इसलिए इस तरह का घिनौना कृत्य किया गया है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। गांव में सोमवार सुबह से तनाव का माहौल था। एहतियातन गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी तरह से माहौल न बिगड़े इसका प्रयास किया जा रहा है। दिनभर पुलिस का जमावड़ा रहा। रात में भी जवानों की ड्यूटी लगाई गई।
समाज के गुरु के दखल से हुआ था मामला शांत
ग्राम धरमपुरा एक माह पहले अवैध कब्जा हटाए जाने की घटना को लेकर काफी चर्चा में था। कब्जा हटाने के विरोध में सतनामी समाज ने आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया था। समाज के गुरु के दखल के बाद मामला शांत हुआ। जिसके एक सप्ताह बाद नया विवाद सामने आ गया। हालांकि इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बताया जा रहा है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।
..नहीं तो करेंगे फिर करेंगे चक्काजाम
सतनामी समाज ने जिला व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जिसकी भी भूमिका हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की गई है। गिरफ्तार न करने पर नेशनल हाइवे-30 को जाम करने की बात कही गई है। पिछली बार भी यही से आंदोलन शुरू हुआ था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.