scriptराजनांदगांव: भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने पत्नी संग किया वोट, जीत का किया दावा | Lok Sabha CG 2019: Live Update, BJP candidate votes with wife | Patrika News

राजनांदगांव: भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने पत्नी संग किया वोट, जीत का किया दावा

locationकवर्धाPublished: Apr 18, 2019 01:08:07 pm

वोट डालने के बाद वह सेल्फी भी लिए। उनके साथ उनकी पत्नी रेखा पांडेय भी थी। इसके पहले संतोष कवर्धा शहर के आदर्श व संगवारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं मतदाताओं से मुलाकात भी किए।

CG News

राजनांदगांव: भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने पत्नी संग किया वोट, जीत का किया दावा

कवर्धा/राजनांदगांव. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने पत्नी रेखा पांडेय के साथ मतदान केंद्र में जाकर वोट किया। कवर्धा विधानसभा अंतर्गत सहसपुर लोहारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन में उनका मतदान केंद्र रहा। शुभ मुहूर्त के आधार पर भाजपा प्रत्याशी संतोष दोपहर 12.20 बजे मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद वह सेल्फी भी लिए। उनके साथ उनकी पत्नी रेखा पांडेय भी थी। इसके पहले संतोष कवर्धा शहर के आदर्श व संगवारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं मतदाताओं से मुलाकात भी किए।
CG News
मतदान के बाद संतोष ने भारी मतों से जीत का दावा किया है। मतदान केन्द्र के बाहर आम लोगों से भाजपा के पक्ष वोट करने की अपील की। इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार भोलाराम साहू ने सुबह 7 बजे अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया। आपको बता दें कि राजनांदगांव लोकसभा सीट में कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां 18 लाख 10 हजार 676 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
1. राजनांदगांव कुल प्रत्याशी- 14
भाजपा – कांग्रेस
संतोष पांडे – भोलाराम साहू
उम्र- 51 – उम्र- 60
शिक्षा- बीए, एलएलबी – शिक्षा- 8वीं पास
पेशा- कृषि पेशा- कृषि

संपत्ति- 2.48 करोड़ संपत्ति- 1.24 करोड़
आपराधिक मामले दर्ज- 0 आपराधिक मामले दर्ज- 0
कुल मतदाता-1810676

मतदान केंद्र- 2322
संवेदनशील मतदान केंद्र- 302

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र- 279
सुरक्षा बल तैनात- 13 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की

2014 में मतदान का प्रतिशत- 74.04 प्रतिशत
प्रत्याशी थे- 13

भाजपा (अभिषेक सिंह) – 54.61 प्रतिशत कांग्रेस (कमलेश्वर वर्मा) को 34.59 प्रतिशत

महिलाओं में जबरदस्त उत्साह
वोटिंग करने महिलाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। राजनांदगांव के 8 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। इधर कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। सभी केन्द्रों में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की लंबी लाइन नजर आ रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो