कवर्धा

लोकसभा चुनाव Live: पूर्व CM रमन सिंह ने डाला वोट, कहा- 11 सीटों पर जीतेगी भाजपा

मीडिया से चर्चा के दौरान रमन सिंह ने कहा कि आज हो रहे तीनों लोकसभा सीट पर स्पष्ट रूझान मिल रहे हैं। इस बार पूरे के पूरे 11 लोकसभा सीट में भाजपा की बंपर जीत होगी। पूरे देश में भाजपा की लहर है।

कवर्धाApr 18, 2019 / 03:22 pm

चंदू निर्मलकर

लोकसभा चुनाव लाइव, पूर्व सीएम रमन सिंह ने डाला वोट, कहा- 11 सीटों पर जीतेगी भाजपा

कवर्धा. छत्तीगसढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के बूथ केन्द्र क्रमांक 236 में मतदान किया। उनके साथ पत्नी वीणा सिंह, बेटा अभिषेक सिंह और बहू ऐश्वर्या सिंह भी वोट देने पहुंचे। वोट देने के बाद रमन सिंह ने भारी मतों से भाजपा की जीत का दावा किया।
मीडिया से चर्चा के दौरान रमन सिंह ने कहा कि आज हो रहे तीनों लोकसभा सीट पर स्पष्ट रूझान मिल रहे हैं। इस बार पूरे के पूरे 11 लोकसभा सीट पर भाजपा की बंपर जीत होगी। पूरे देश में भाजपा की लहर है। पत्नी वीणा सिंह ने भी देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने का दावा किया है। आपको बता दें राजनांदगांव सीट से भाजपा के संतोष पांडेय और कांग्रेस से भोलाराम साहू के बीच सीधी टक्कर है।
 

मतदान कर्मियों ने तिलक लगाकर स्वागत
दोपहर 3 बजे मतदान करने पहुंचे रमन सिंह सहित पूरे परिवार का मतदान कर्मियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद रमन सिंह ने मतदान की प्रक्रिया निभाते हुए वोट डाला। फिर पत्नी वीणा सिंह, बेटा अभिषेक और बहू ऐश्वर्या सिंह ने मतदान किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.