scriptलोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने दुबई से कवर्धा पहुंचा युवक | Lok sabha CG 2019:Young man from dubai reached Kawardha to Vote | Patrika News

लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने दुबई से कवर्धा पहुंचा युवक

locationकवर्धाPublished: Apr 18, 2019 03:39:17 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

धुप गर्मी उम्र दुरी जैसी समस्याएं मतदाताओं के उत्साह के आगे बौनी साबित हो रही है।

lok sabha

लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने दुबई से कवर्धा पहुंचा युवक

राजनांदगावं. लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग अपनी उपस्थित दर्ज करवाने के लिए बहुत ही उत्साहित है। धुप गर्मी उम्र दुरी जैसी समस्याएं मतदाताओं के उत्साह के आगे बौनी साबित हो रही है। मतदान केंद्रों के बाहर लगी लम्बी लाइनें इस बात को प्रमाणित करती हैं।

आज दुबई से एक व्यक्ति कवर्धा सिर्फ मतदान करने के लिए पहुंचा तो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पिछले दस सालों से दुबई रह रहे दुर्गेश ठाकुर ने कवर्धा पहुंच कर मतदान किया और लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा की सबको वोट डालना चाहिए क्योंकि ये आप किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने भविष्य के लिए करते हैंआपका वोट आपको अपना नेता चुनने का अधिकार देता है जो देश और समाज को आगे बढ़ाता है।
दुबई में अपने अनुभव के बारे में उनका कहना है की जबसे नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है भारत की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ है।साथ ही भारत को एक मजबूत देश के तौर पर देखा जाने लगा है।छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट के लिए गुरुवार सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। इन मतदान केंद्रों में सबसे ज्यादा महिला वोटरों में उत्साह है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो