कवर्धा

60 हजार से अधिक किसानों को धान बिक्री का मिलेगा 6 अरब रु.

कबीरधाम जिले के 68 हजार 437 किसानों ने इस बार धान बेचने के लिए पंजीयन कराया। किसानों के धान खरीदे जा रहे हैं। 50 हजार से अधिक किसानों ने खाद-बीज के लिए जो खर्च लिया था वह माफ हो जाएगा।

कवर्धाDec 22, 2018 / 12:40 pm

Yashwant Jhariya

Paddy sales will get 6 billion rupees

कवर्धा . अब जल्द ही किसानों को दोहरा लाभ मिलने लगेगा। एक तो किसानों के किसान के्रडिट कार्ड से लिए ऋण माफ हो हैं। इसके बाद 2500 रुपए धान खरीदी। इससे जिले के 68 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिला मिलेगा।
कबीरधाम जिले के 68 हजार 437 किसानों ने इस बार धान बेचने के लिए पंजीयन कराया। किसानों के धान खरीदे जा रहे हैं। 50 हजार से अधिक किसानों ने खाद-बीज के लिए जो खर्च लिया था वह माफ हो जाएगा। मतलब कर्ज का बोझ नहीं रहेगा। वहीं 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान बिक्री होगी, वह पूरी तरह से शुद्ध भुगतान किसानों को दिया जाएगा। जैसे ही 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी के लिखित निर्देश मिलेगा, उक्त मूल्य के आधार पर राशि किसानों के खाते में ई-ट्रांसफर हो जाएगा। नई सरकार के चलते जिले के किसानों के हाथ में नगद राशि होगी।
ऋण में कटे थे 1.28 अरब रुपए
पिछले वर्ष जिले के 49 हजार 148 किसानों ने धान बेचे। शासन ने किसानों से 1450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 20 लाख 90 हजार 984 क्विंटल धान की खरीदी किए थे। वहीं 300 रुपए बोनस दिया गया। इसकी कुल राशि 3 आर 28 करोड़ 67 लाख 7104 रुपए हुआ, लेकिन एक अरब 48 करोड़ 72 हजार 197 रुपए ऋण के रूप में ही काट दिया गया था। इसके चलते किसानों को एक अरब 80 करोड़ 66 लाख 34 हजार 906 रुपए का भुगतान हुआ। इसके चलते औसतन देखा जाए तो प्रति किसान 36 हजार 759 रुपए ही मिले।
इस बार होगा शुद्ध भुगतान
कबीरधाम जिले के 68 हजार 437 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया। वहीं सोसायटी के माध्यम से २७ लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है। यदि लक्ष्य अनुरूप खरीदी होती है तो धान का कुल मूल्य 6 अरब 75 करोड़ रुपए होगा। इसमें कोई ऋण नहीं काटा जाएगा। मतलब यह पूर्ण राशि किसानों के हाथ में जाएगा। इससे औसतन प्रति किसान 98 हजार 630 रुपए शुद्ध भुगतान होगा।
इन्हें भी मिलेगा पूर्ण राशि
अब तक उपार्जन केंद्रों में 22171 किसानों द्वारा धान बिक्री की जा चुकी है। इनके धान को 1750 रुपए समर्थन मूल्य व 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर खरीदा गया। लेकिन इन किसानों को निराश होने की जरुरत नहीं है। निर्देश आने के बाद भी इन किसानों का भुगतान भी 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा। ऐसे में बेफिक्र होकर किसान धान बेच सकते हैं।

Home / Kawardha / 60 हजार से अधिक किसानों को धान बिक्री का मिलेगा 6 अरब रु.

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.