script

जानलेवा डब्लूबीएम मार्ग पर आवागमन की मजबूरी

locationकवर्धाPublished: Jan 21, 2019 02:14:13 pm

Submitted by:

Panch Chandravanshi

ग्राम बरबसपुर से डबराभाट पहुंच मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। डब्लूबीएम सड़क पर जगह जगह जानलेवा गड्ढे और नुकीले पत्थर का भरमार है। ऐसे में ग्रामीण सहित छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Deadly WMB route

Deadly WMB route

बरबसपुर. ग्रामीण अंचल के गांवों को सड़कों के माध्यम से एक दुसरे गांव से जोड़ तो दिए हैं, लेकिन अंदरुनी गांवों में बनी ज्यादातर सड़के जर्जर हो चुकी है। ग्राम बरबसपुर से डबराभाट पहुंचने वाली डब्लूबीएम सड़क इसका जीता जागता उदाहरण है। जो मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुका है।
ग्राम बरबसपुर से डबराभाट पहुंच मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। डब्लूबीएम सड़क पर जगह जगह जानलेवा गड्ढे और नुकीले पत्थर का भरमार है। ऐसे में ग्रामीण सहित छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन की सुविधा पहुंचाने के लिए वर्षों पहले डब्लूबीएम सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन निर्माण के बाद से एक भी बार मरम्मत नहीं किए जाने से सड़क पूरी तरह खराब हो चुका है। इसके बाद भी ग्रामीण आवागमन करने को मजबूर है। क्योंकि शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सूखे के दिनों में जैसे तैसे मार्ग पर आवागमन हो पाती है, लेकिन बरसात के दिनों में इस मार्ग पर आवागमन करना चुनौती भरा होता है। इसके बाद भी मरम्मत नहीं किया जा रहा है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, जिसमें ज्यादातर किसान ही होते हैं।
आवागमन में हो रही परेशानी
डब्लूबीएम सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से मार्ग पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। साथ ही पत्थर व बोल्डर उखड़कर मार्ग में बिखरे पड़े हुए हैं। इससे आवागमन करने वाले ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर आवागमन करने पर साइकिल व दो पहिए वाहन पंचर हो रही है। बावजुद मार्ग की दशा सुधरवाने कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। जर्जर मार्ग के कारण लोग शासन प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं।बदहाल मार्ग होने के बाद भी मरम्मत पर ध्यान नहंी दिया जारहा है। जबकि लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो