scriptपहली जांच में निगेटिव फिर दूसरी बार में कोरोना पॉजिटिव मिली वही महिला, रिपोर्ट देख डॉक्टर हैरान | Nine new patients of coronavirus met in Kawardha district | Patrika News

पहली जांच में निगेटिव फिर दूसरी बार में कोरोना पॉजिटिव मिली वही महिला, रिपोर्ट देख डॉक्टर हैरान

locationकवर्धाPublished: Jun 29, 2020 06:33:30 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कवर्धा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या शतक पार हो ही गई। 24 घंटे के भीतर जिले में 9 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमें एक मरीज सोमवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। (Chhattisgarh coronavirus update)

corona

पहली जांच में निगेटिव फिर दूसरी बार में कोरोना पॉजिटिव मिली वही महिला, रिपोर्ट देख डॉक्टर हैरान

कवर्धा. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या शतक पार हो ही गई। 24 घंटे के भीतर जिले में 9 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमें एक मरीज सोमवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या में 104 हो गई। इसमेंं 90 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में एक ब्रेक के बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढऩे लगी है।
रविवार को सात और सोमवार को एक कोरोना संक्रमित की पहचान की गई। सभी संक्रमित पंडरिया ब्लॉक से हैं। इसमें तीन ग्राम सोढ़ा, दो पौनी और दो संक्रमित ग्राम खैरवार से है। जबकि शनिवार को एक संक्रमित ग्राम भरेवा में मिला। सभी संक्रमित क्वारंटाइन में थे, जिसके कारण गांव मेंं फैलने का डर नहीं है। सभी संक्रमित क्वारंटाइन सेंटर में थे। इनमें से तीन मरीजों को रायपुर एम्स और चार मरीजों को महाराजपुर के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया।
पहले निगेटिव फिर पॉजिटिव रिपोर्ट
रविवार को ग्राम सोढ़ा में तीन संक्रमित मिले। इसमें दो पुरुष व एक महिला है। इसमें एक पुरुष गुजरात से आया था। वहीं संक्रमित महिला के पति, बच्ची और उसकी सास तीन दिन पहले संक्रमित पाए गए थे, जो गुडग़ांव(हरियाणा) से आए थे। इसमें महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन रविवार को उसी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके चलते डॉक्टर भी सकते में है। यहीं पर ग्राम पंचायत सोढ़ा का सरपंच भी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हो चुका है।
प्रवासी मजदूर ही संक्रमित
शनिवार को ग्राम भरेवा क्वारंटाइन सेंटर एक पुरुष संक्रमित की पहचान हुई जिसे रायपुर भेजा गया। वहीं रविवार को ग्राम पौनी में चाचा और उसकी तीन साल की भतीजी कोरोना संक्रमित मिले जो कुछ दिन पूर्व ही गुडग़ांव(हरियाणा) से आए थे। वहीं ग्राम खैरवार क्वारंटाइन सेंटर मेंं बंग्लुरू से आए पति-पत्नी संक्रमित मिले हैं। वहीं अब यहां पर जितने भी लोग इनके संपर्क में आए उनके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
90 लोग स्वस्थ्य हुए
जिले में अब 104 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात है कि इसमें 90 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। शनिवार को ही 4 लोग स्वस्थ्य हुए, जिसके चलते इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं एहतिहात के तौर पर कुछ ही लोगों को जिले में पहुंचने के बाद 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन पर रखा गया है। वहीं अब 13 संक्रमित ही एम्स और महाराजपुर के कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
अब तक 4524 जांच
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एसके तिवारी ने बताया कि अब तक जिले से 4524 वीटीएम सैम्पल लिए जा चुके हैं। इसमें 4100 से अधिक सैम्पल के रिपोर्ट आ चुकी है। वहीं 454 सैम्पल के रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 3975 सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव और 103 पॉजिटिव निकले। साथ ही रैपिड टेस्ट कीट से भी 2110 जांच किया जा चुका है।
200 सेंटर में प्रवासी मजदूर
जिले में प्रवासी श्रमिकों के लिए कुल 1076 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए। इसमेंं से अब करीब 200 से अधिक क्वारंटाइन सेंटर में 2000 से अधिक प्रवासी श्रमिक ठहरे हैं। अब भी प्रवासी मजदूर लगातार गांव पहुंच रहे हैं, जिन्हें क्वारंटाइन किया जाता है। सैम्पल लिए जाते हैं और निगेटिव रिपोर्ट आते ही क्वारंटाइन सेंटर से लोगों को छुट्टी दी जा रही है। जिनके रिपोर्ट समय पर नहीं आते उन्हें ही रोका जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो