उद्देश्य ताकि नगरवासी नदी और पौधों से जुड़े रहे
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को नगर पालिका, जिला प्रशासन के सहयोग से वृहद मात्रा में नदी किनारे पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका सभाकक्ष में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर, एसपी, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक के साथ पर्यावरण से जुड़े लोग भी शामिल हुए। बैठक में पौधरोपण व उनसे जुड़ी समस्याओं को सामने रखा गया। क्योंकि पौधरोपण तो आसान है लेकिन उसे पेड़ बनाना बहुत ही मुश्किल।
पौधों की सुरक्षा बेहद जरूरी
बैठक के दौरान हरीतिमा टीम के संत थवाईत ने कहा हर साल पौधरोपण होता है लेकिन देखरेख व सुरक्षा नहीं होने से पौधे जीवित नहीं रहते। इसलिए पौधे लगाए तो सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। वहीं शहर के कई शासकीय भूमि व हिस्से खाली पड़े हैं जहां पर पौधरोपण किया जा सकता है। इनके अलावा वरिष्ठ नागरिक नीरज मनजीत, एसएस जैन, पवन जायसवाल, चंद्रशेखर शर्मा ने भी सुझाव दिए।

* पर्यावरण दिवस पर नगर के सरदार पटेल मैदान से नगरवासियों के साथ एक-एक पौधा लेकर नगर भ्रमण करेंगे। संकरी नदी किनारे पौधरोपण किया जाएगा। सभी समाज, संगठन, जनप्रतिनिधि व नागरिकों मदद से करीब ३००० से अधिक पौधे लगाएंगे। साथ ही उन पौाधों की देखरेख के लिए भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि यह आयोजन व अभियान केवल फोटो लेने व सोशल मीडिया पर पोस्ट करने तक सीमित न रहे।
ऋषि कुमार शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा
* इस अभियान से नगरवासियों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि उनका जुड़ाव रहे। नदी व पौधों की सुरक्षा को लेकर उनकी भी जिम्मेदारी रहे। नदी की सफाई कराई गई, लेकिन दूसरे दिन ही कचरा डाल दिया जाता है। इसके प्रति लोगों में जागरुकता होनी चाहिए। इस पौधरोपण के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का भी प्रयास है। उद्देश्य है कि स्वच्छ नदी के किनारे हरियाली रहेगी, जिसके नीचे लोग सुबह शाम टहलने जाएंगे।
रमेश कुमार शर्मा, कलेक्टर कबीरधाम
*चिन्हांकित पौधे लगाए जाएंगे, जिससे कि हमेशा हरियाली बनी रहे। ऐसे भी पौधे लगाएंगे जिसे काटा नहीं जाए, जो पूजनीय हैं। बाढ़ से पौधों को खतरा है इसलिए नदी किनारे कटाव कम रहे इसके लिए पहले घास लगाएंगे। फेंसिंग तार से सुरक्षा घेरा किया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग से कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा, जिससे कि पौधों की देखरेख हो सके। वहीं पांच वर्ष तक पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।
चूड़ामणि सिंह, वन मंडलाधिकारी, कबीरधाम