scriptहोलिका दहन की रात आगजनी में चार पहिया वाहन व घर जलकर खाक | On the night of Holika Dahan, the four-wheeler vehicle and the house b | Patrika News

होलिका दहन की रात आगजनी में चार पहिया वाहन व घर जलकर खाक

locationकवर्धाPublished: Mar 24, 2019 12:19:01 pm

Submitted by:

Panch Chandravanshi

ग्राम पंचायत गैंदपुर निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा के घर में स्थित कार को किसी शरारती अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा दी गई, जिससे चार पहिया वाहन पूरी तरह राख में तब्दील हो गई। यह घटना होलिका दहन के करीब मध्यम रात्रि 1. 30 बजे की बताई जा रही है।

Four-wheeled vehicle and home-burning khak...

Four-wheeled vehicle and home-burning khak…

इंदौरी. होलिका दहन करने के बाद रंगोत्सव की पर्व पर घर में चारों ओर खुशियों का माहौल था कि अचानक किसी की नजऱ जलती चार पहिया वान पर पड़ी। मध्यम रात्रि अज्ञात लोग द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया, जिससे चार पहिया वाहन, घर की मलबे सहित समाग्री जल कर खाक हो गया।
सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत गैंदपुर निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा के घर में स्थित कार को किसी शरारती अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा दी गई, जिससे चार पहिया वाहन पूरी तरह राख में तब्दील हो गई। यह घटना होलिका दहन के करीब मध्यम रात्रि 1. 30 बजे की बताई जा रही है। देवेंद्र शर्मा ने बताया कि होलिका दहन की रात अन्य दिनों की तरह परिवार के सभी सदस्यों भोजन ग्रहण कर सो गए थे। अचानक मध्य रात्रि पड़ोसी पुखन सिंह ने दरवाजे को खटखटा कर जगाया और उनकी गाड़ी में आग लगने की बात बताई।
आंखों के सामने जलती रही वाहन
हड़बड़ाहट में घर के लोग जब बाहर निकली तो कुछ लोग वहां से हंसते हुए भाग रहे थे। इधर गाड़ी पूरी तरह आग की लपटों में समा चुका था। परिवार के सदस्य ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग की लपटों पर काबू पाना मुश्किल था। आंखों के सामने ही चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गई। जनपद सदस्य देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गाड़ी की टंकी फ्यूल कहीं ब्लास्ट हो न जाए इस डर से आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पाए। धीरे धीरे गाड़ी पूरी तरह से खाक हो गई। साइकल सहित अन्य सामग्री भी जलकर राख में तब्दील हो गई।
घर का मलबे भी जला
चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए बनाया घर लम्बी है, जिसमें बकायदा बाहर लोहे के गेट में ताला लगा हुआ है। इसके बाद भी आग लगना संदेह के दायरे में आता है। गाड़ी के साथ साथ घर के मलबे सहित रखे अन्य घरेलू सामग्री भी जलकर खाक हो गया। घटना के बाद अब केवल दिवार ही बचे हैं। इससे पीडि़त परिवार को करीब १० लाख रुपए की नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसकी शिकायत कवर्धा कोतवाली में की गई है। बाद में पुलिस की टीम मौके की मुआयना करने भी पहुंचे। वहीं पुलिस अब इस आगजनी की घटना की जांच में जुट गई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
आग लगने के पीछे कारण अज्ञात
होलिका दहन के बाद मध्य रात्रि यह घटना हुई है। आग लगने के पीछे के कारण अब तक अज्ञात है, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। होलिका दहन होने के कारण इसके पीछे कहीं असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। घटना में पीडि़त को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। फिरहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो