scriptपंडरिया बजाक सड़क निर्माण में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध मुरुम खनन | Pandaria Bajaj road construction is illegal, illegal Murum mining | Patrika News

पंडरिया बजाक सड़क निर्माण में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध मुरुम खनन

locationकवर्धाPublished: Mar 14, 2020 11:35:37 am

Submitted by:

Panch Chandravanshi

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भले ही खनिज व वन माफियाओं के कार्यों को समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन जिले में खनिज माफियाओं को विभाग ने छूट दे रखी है। यहीं कारण है कि जगह-जगह बेधड़क अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

पंडरिया बजाक सड़क निर्माण में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध मुरुम खनन

पंडरिया बजाक सड़क निर्माण में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध मुरुम खनन

कवर्धा. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भले ही खनिज व वन माफियाओं के कार्यों को समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन जिले में खनिज माफियाओं को विभाग ने छूट दे रखी है। यहीं कारण है कि जगह-जगह बेधड़क अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
पंडरिया बजाग सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। 12449.24 लाख की लागत से बनाए जाने वाली सड़क की लम्बाई लगभग 37 किलो मीटर है, जिसे ठेके पर लेकर किसी अन्य व्यक्ति को पेटी ठेका में दिया गया है। उक्त पेटी ठेकेदार द्वार ऊंची पहुंच का रौब दिखाकर वनांचल क्षेत्र में जगह-जगह मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। वहीं पेटी ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के लिए उपयोग में लाए जाने वाली गिट्टी का भी अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो पेटी ठेकेदार द्वारा जिस जगह का लीज के्रशर लगाकर गिट्टी तुड़ाई के लिए लिया गया था। उक्त जगह से भी हजारों कियूवीक मीटर मुरुम का अवैध उत्खनन कर सड़क निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। साथ ही साथ उक्त लीज की जगह से गिट्टी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने के कारण अन्य जगहों से भी अवैध रूप से गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जिससे देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण पंडरिया के जंगलों में अब माफियाओं की नजर गड़ी हुई है। जहां जिले की प्राकृतिक सौदर्यता को बिगाडऩे में खनिज माफिया उतारू है। ठेकेदार द्वारा अवैध उत्खनन कर शासन को लाखों रुपए का चुना लगाया जा रहा है औऱ विभाग मूक दर्शक बन कर बैठा हुआ है। इन माफियाओं पर कार्रवाई करने में जिला प्रशासन सहित संबंधित संबंधित विभाग के हाथ पांव फूलते नजर आ रहे हैं। अगर प्रशासन इसी तरह हाथ पर हाथ धारा बैठा रहा तो पंडरिया के हरे भरे जगंलों का विनाश होने से कोई नहीं रोक सकता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो