scriptयहां के पुलिस साइकिल से करेंगे शहर की पेट्रोलिंग, ASP बोले- वारदातों पर लगेगा लगाम | police city petroling from cycling | Patrika News

यहां के पुलिस साइकिल से करेंगे शहर की पेट्रोलिंग, ASP बोले- वारदातों पर लगेगा लगाम

locationकवर्धाPublished: Nov 15, 2017 09:39:08 pm

पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे शहर की पेट्रोलिंग हो इसके लिए पुलिस जवानों को साइकिल दिया गया है।

Raipur news

kawardha police

कवर्धा. पहले पुलिस प्रशासन द्वारा केवल चौक पर गस्त लगाई जाती थी। वहीं पेट्रोलिंग चार पहिया वाहन यानी जीप में करते थे, जिसके कारण शहर के कई हिस्से पेट्रोलिंग से छूट जाते थे। लेकिन अब पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे शहर की पेट्रोलिंग हो इसके लिए पुलिस जवानों को साइकिल दिया गया है।
शहर के लगभग एक दर्जन से अधिक चौक पर जवानों को शाम होते ही पाइंट ड्यूटी लगाई जाती है। जवान केवल एक स्थान पर खड़े होकर निगरानी रखते, लेकिन आसपास हो रही अपराध की जानकारी जवानों को नहीं हो पाती। इसके कारण पुलिस प्रशासन द्वारा अब शाम व रात को गस्त करने वाले जवानों को साइकिल दिया गया है। इस साइकिल से अब वे शहर के आउटर से लेकर अन्य व्यस्त इलाकों ने पेट्रोंलिग कर सकेंगे। इससे काफी हद तक क्राइम करने वालों में भय रहेगा। वहीं जुआ, सट्टा व शराबखोरी करने वालों पर कार्रवाई किया जाएगा।
10 साइकिल दिया गया
शहर के प्रत्येक चौक के लिए दो साइकिल दिया गया है। दो जवान शहर के भ्रमण के लिए निकलेंगे। इससे वे असानी से शहर में पेट्रोलिंग कर सकते हैं। जवानों के पेट्रोलिंग के लिए बीट बांट दिया गया है। क्षेत्र के अनुसार दो-दो जवान पूरे शहर में सघन पेट्रोलिंग करेंगे। इससे जवानों के सेहर भी ठीक रहेगा।
टॉच व वायरेलस दिया गया
प्रत्येक दो साइकिल के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जवानों को वायरलेस सेट भी दिया गया है। ताकि कहीं भी किसी प्रकार की हो रही अपराध की जानकारी वाहन पेेट्रोलिंग पार्टी या कंट्रोल रुम में सूचना दिया जा सकता है। इसी प्रकार आउटर में गस्त में अंधेरा को लेकर परेशानी होती है, जिसके लिए सभी जवानों को टार्च भी दिया गया है। इससे पुलिस जवानों को काफी हद तक मद्द मिलेगी।
शहर के पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग नहीं हो पाता था। जीप सभी सकरे गली व बाजार लाइन में नहीं जा पाते थे। इसके कारण जवान एक ही स्थान से नजर रखते थे। इसके कारण अब शहर में पेट्रोलिंग करने के लिए 10 साइकिल दिया गया है। इससे पूरे शहर व आउटर में असानी से पेट्रोलिंग हो पाएगा।
अनंत कुमार, एएसपी, कबीरधाम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो