scriptपुलिस ने ढूंढ निकाली ससुराल से लापता महिला | Police found missing woman in-laws | Patrika News

पुलिस ने ढूंढ निकाली ससुराल से लापता महिला

locationकवर्धाPublished: Oct 18, 2018 12:51:09 pm

Submitted by:

Panch Chandravanshi

पांडातराई थाना अनतर्गत 7 अक्टूबर को नवविवाहिता रात के दो से तीन बजे के बीच अपने ससुराल से किसी को बिना बताए गायब हो जाती है। अपने स्तर पर रिश्तेदारों व मायके में तलाश करने के बाद भी कही कोई पता नहीं चला।

Police found missing woman

Police found missing woman

कवर्धा. पांडातराई. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज 10 दिन में ही ससुराल से लापता महिला के मामले को सुलझा लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का था। घटना दिनांक को विवाहिता अपने पे्रमी के साथ ससुराल वाले को बिना बताए चली गई। लड़की की मर्जी अनुसार उसके प्रेमी लड़के के साथ भेज दिया गया।
पांडातराई थाना अनतर्गत 7 अक्टूबर को नवविवाहिता रात के दो से तीन बजे के बीच अपने ससुराल से किसी को बिना बताए गायब हो जाती है। सुबह जब घर वालों को पत्र मिला, जिसमे लिखा था कि मेरी शादी मेरा मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती किया गया है। इसलिए में घर छोड़ के जा रही हूं। अपने स्तर पर रिश्तेदारों व मायके में तलाश करने के बाद भी कही कोई पता नहीं चला। इसके बाद दूसरे दिन लड़की के पति व गांव वालों ने इसकी सूचना पांडातराई थाना में देते हुए गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट में लकड़ी के पिता ने यह कहकर मामले को और गंभीर बना दिया कि पत्र में हैडराईटिंग उनके बेटी की नहीं है। साथ ही उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगा रहा था। विवाहिता के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एएसआई अशोक मेश्राम, आरक्षक वासिम खान ने सक्रियता दिखाते हुए लड़की का मोबइल नंबर का डिटेल व लोकेशन ट्रेक कराया। जिसमें घटना दिनांक को रात एक बजकर ३० मिनट के करीब लोहरा थाना क्षेत्र के लड़के साथ फोन पर बात करना पाया गया। उक्त लड़के को थाने में बुलाकर जब पूछताछ किया गया, तो सारी सच्चाई सामने आई।
भिलाई में रह रही थी लड़की
महिला शादी के पूर्व अपने मामा के यहां रहती थी, वही उसकी पढ़ाई हुई। पढ़ाई के दौरान ही महिला की जान पहचान उक्त लड़के से हुई, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गया। जब इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को हुई, तो लड़की को अपने घर ले जाकर कर शादी कर दी। महिला शादी के बाद जब अपने मामा के यहां घुमने गई, तो लड़के से बात कर फोन नंबर लिया और मौका देखकर अपने पूर्व प्रेमी लड़के से बात करती थी। 7 अक्टूबर को लड़की बिना बताए लड़के के साथ चली गई। वहीं लड़का ने लड़की को अपनी बहन के ससुराल भिलाई सेक्टर 3 में छोड़कर वापस आ गया। ताकि किसी को कोई सक न हो सके।
कोर्ट में किया पेश
इस संबंध में जानकारी लेेने पर पांडातराई थाना के एएसआई अशोक मेश्राम महिला को भिलाई से बरामद किया गया है, जो लड़के की बहन की ससुराल है। लड़की को वापस लाकर कोट में पेश किया गया है। महिला के बालिग होना व अपनी मर्जी से कही भी रहने जाने की बात कही गई। इसलिए महिला की मर्जी अनुसार उसके प्रेमी लड़के के साथ भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो