19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के इस जिले में लॉकडाउन तोडऩे वालों से पुलिस करवा रही फुुगड़ी, बहनेबाजों का बीच सड़क छूटा पसीना

Coronavirus Lockdown in Kawardha: रात में बेवजह घूमने वाले लोगों को पंडरिया पुलिस ने अब फुगड़ी करवाकर सबक सीखा रही है।
2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ के इस जिले में लॉकडाउन तोडऩे वालों से पुलिस करवा रही फुुगड़ी, बहनेबाजों का बीच सड़क छूटा पसीना

छत्तीसगढ़ के इस जिले में लॉकडाउन तोडऩे वालों से पुलिस करवा रही फुुगड़ी, बहनेबाजों का बीच सड़क छूटा पसीना

कवर्धा. जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं। पुलिस ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अनोखी तरकीब निकाली है। रात में बेवजह घूमने वाले लोगों को पंडरिया पुलिस ने अब फुगड़ी करवाकर सबक सीखा रही है। उन्हें बीच सड़क में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध फुगड़ी डांस कराया जा रहा है। यही नहीं हाथ ऊपर उठाकर चौक के चक्कर लगवाए गए हैं।

पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि बिना सख्ती किए लोगों को सबक सिखाने का। शांतिपूर्ण तरीके से लोगों को ये एहसास कराया गया है कि लॉकडाउन आमजन के लिए ही किया गया है। ऐसे में अगर इसका उल्लंघन करते हैं तो सबक सिखाया जाएगा। भले ही वो तरीका कुछ हटके क्यों न हो। इसके चलते ही पंडरिया पुलिस टीम पंडरिया नगर में बेवजह घूम रहे युवाओं को पकड़ा। वहीं उनसे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक नृत्य फुगड़ी कराया। पुलिस के इस अनोखे कदम की प्रशंसा की जा रही है। लोगों को भी लापरवाही से बाज आने की जरूरत है।

Read more: लॉकडाउन में आधा शटर खोलकर सामान बेचते पकड़ाए,17 दुकानदारों से निगम ने वसूला 12,700 रुपए जुर्माना ...

बहाने बनाकर घर से निकल रहे लोग
जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन किया है, ताकि लोग घरों में रह सके, जिससे कोरोना की चैन को तोडऩे में आसानी होगी। लेकिन लोग इसे समझ नहीं रहे हैं। अस्पताल जाने, मरीज से मिलने, मरीज के लिए सामान छोडऩे जाने जैसे बहाने बनाए जा रहे हैं। जिस पर लगाम कसने की जरूरत है।

पुलिस की जिम्मेदारी
शासन-प्रशासन के आदेशों का पालन कराने की जिम्मदारी पुलिस विभाग की है। नाकेबंदी कर लोगों को आवाजाही करने से रोकना, जांच पड़ताल करना। बिना किसी ठोस वजह के घूमने से रोकने की संपूर्ण जवाबदारी पुलिस की है। कोरोना काल है ऊपर से पुलिस की अपनी बंदिशें है। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने लोगों को सजा देने का नायाब तरीका निकाला है।