scriptपांच दिनों की सर्चिंग के बाद पुलिस जवानों की मुठभेड़ में ईनामी महिला नक्सली ढेर, 12 पुलिस पार्टी अब भी जंगल में | Police jawan killed wonam naxlite in kawrdha chhattisgarh | Patrika News

पांच दिनों की सर्चिंग के बाद पुलिस जवानों की मुठभेड़ में ईनामी महिला नक्सली ढेर, 12 पुलिस पार्टी अब भी जंगल में

locationकवर्धाPublished: Sep 02, 2018 11:51:28 am

Submitted by:

Deepak Sahu

पांच दिनों की लगातार सर्चिंग के बाद पुलिस जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख के ईनामी महिला नक्सली को मार गिराया

naxal news

पांच दिनों की सर्चिंग के बाद पुलिस जवानों ने मुठभेड़ में ईनामी महिला नक्सली ढेर, 12 पुलिस पार्टी अब भी जंगल में

कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस को नक्सलियों पर दूसरी सफलता मिली। पांच दिनों की लगातार सर्चिंग के बाद पुलिस जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख के ईनामी महिला नक्सली को मार गिराया।

25 अगस्त को क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए ग्राम बोल्दा के ग्रामीण हेमप्रसाद शर्मा को नक्सलियों ने मुखबीर का आरोप लगाते हुए गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से जिला पुलिस का नक्सली सर्चिंग अभियान शुरू हुआ। आम्र्स फोर्स, एसटीएफ, डीआरजी, 17 बटालियन और जिला पुलिस बल सहित कुल 12 पार्टी में जवान व पुलिस अधिकारी सर्चिंग पर निकले। इस दौरान 29-30 अगस्त को नक्सलियों की सूचना मिलने पर मध्यरात्रि ही भोरमदेव थाना अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के विरान गांव प्रतापगढ़, धनडबरा, भवरटोंक की ओर रवाना हुए। दो दिनों को कोई सफलता नहीं मिली, बावजूद जवान आगे बढ़ते रहे। इसी दौरान 31 अगस्त शाम 7.30 बजे नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। नक्सलियों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग हुई, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायररिंग होते रही। नक्सली भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस जवानों ने सर्चिंग शुरू की। काफी देर बाद एक बरमार बंदूक के साथ महिला नक्सली का शव बरामद हुआ।

दुर्ग रेंज के आईजी जीपी, सिंह ने बताया मुठभेड़ में विस्तार प्लूटन 2 की सदस्य मार गिराया। यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि हमारे जवान पिछले छह दिनों से जंगल में है। इसके बाद यह सफलता मिली। अभी भी १० पार्टी जंगल में है और सर्चिंग जारी है। इस ओर अभी विस्तार प्लाटून 2 व 3 के नक्सली सक्रिय हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो