scriptकवर्धा हिंसा, भाजपा सांसद संतोष और पूर्व CM के बेटे अभिषेक को गिरफ्तार करने से पीछे हटी पुलिस, दर्ज है FIR | Police not arresting MP in Kawardha violence case | Patrika News

कवर्धा हिंसा, भाजपा सांसद संतोष और पूर्व CM के बेटे अभिषेक को गिरफ्तार करने से पीछे हटी पुलिस, दर्ज है FIR

locationकवर्धाPublished: Oct 24, 2021 12:44:37 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

सांसद , पूर्व सांसद, अशोक साहू सहित 14 भाजपा नेताओं के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 109, 353, 332, 153(ए), 188, 295 और लोक संपत्ति का नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

कवर्धा हिंसा, भाजपा सांसद संतोष और पूर्व CM के बेटे अभिषेक को गिरफ्तार करने से पीछे हटी पुलिस, किया है FIR दर्ज

कवर्धा हिंसा, भाजपा सांसद संतोष और पूर्व CM के बेटे अभिषेक को गिरफ्तार करने से पीछे हटी पुलिस, किया है FIR दर्ज

कवर्धा. कवर्धा हिंसा मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने अपने चार साथियों के साथ दो दिन पहले ही खुद को कानून के हवाले किया। जमानत नहीं मिलने पर उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया। लेकिन अब भी जिन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज है उनकी गिरफ्तारी स्वयं पुलिस ही नहीं कर रही, जबकि नेता स्वयं गिरफ्तारी देने तैयार है।
यह भी पढ़ें
कवर्धा हिंसा पर गरमाई राजनीति, सरकार के तीन मंत्रियों ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा प्रायोजित थी पूरी घटना
…..

अपराध दर्ज किया है
कोतवाली पुलिस में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू सहित 14 भाजपा नेताओं के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 109, 353, 332, 153(ए), 188, 295 और लोक संपत्ति का नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पहले लोगों को ढूंढकर किया गिरफ्तार
एफआईआर दर्ज किए जाने के दो सप्ताह बाद भी इनकी गिरफ्तार नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाने पर भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, भाजपा कार्यालय मंंत्री पन्ना चंद्रवंशी और बजरंग दल के राहुल चौरसिया ने न्यायालय पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी दी।
पुलिस प्रशासन पर यही सवाल उठता है कि आखिर अब गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही है। पूर्व तो पुलिस एफआईआर में दर्ज आरोपियों व अन्य लोगों को ढूंढ-ढूंढकर गिरफ्तार किया। एक पक्ष से 29 और दूसरे पक्ष से 79 को जेल भेजा। जबकि पुलिस प्रशासन ही बताया गया कि था कुल 173 लोगों को चिन्हांकित किया जा चुका है। लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही, जबकि नेता कवर्धा में ही है और लगातार लोगों के बीच दिखाई देते हैं।
सभी कवर्धा में मौजूद
सांसद संतोष पाण्डेय लगातार कवर्धा शहर के अलावा गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम को जिला अस्पताल पहुंचे और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। शनिवार को शहर लोहारा नाका में लोगों के बीच पुलिस के सामने मौजूद रहे। वहीं कवर्धा और पंडरिया के पूर्व विधायक भी कवर्धा में ही मौजूद हैं। साथ ही अन्य जो इस लिस्ट में शामिल हैं वह भी कवर्धा में ही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो