script

Breaking: खरीदी केन्द्रों में पुराना धान मिलाकर बेचने की कोशिश, छापेमार कार्रवाई में 393 कट्टा धान जब्त

locationकवर्धाPublished: Jan 16, 2019 01:42:53 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कवर्धा के बोडला तहसील में एसडीएम अभिषेक अग्रवाल और तहसीलदार मनीष वर्मा ने मिमनिया जंगल धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

patrika

Breaking: खरीदी केन्द्रों में पुराना धान मिलाकर बेचने की कोशिश, छापेमार कार्रवाई में 393 कट्टा धान जब्त

कवर्धा. जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी कार्यों और धान के अवैध परिवहनों के निगरानी के लिए बनी संयुक्त टीम को बुधवार को कई धान खरीदी केन्द्रों और परिवहनों की औचक निरीक्षण में 393 अमानक धान की बिक्री रोकने में बड़ी सफलता मिली है। जिले के मिनमिनिया जंगल, सोनबरसा और धरमगढ़ धान समिति केन्द्रो के औचक निरीक्षण में यह कार्रवाई की गई।
कवर्धा के बोडला तहसील में एसडीएम अभिषेक अग्रवाल और तहसीलदार मनीष वर्मा ने मिमनिया जंगल धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान 175 कट्टा धान नया और पुराना धान मिक्स होने की वजह से जब्त किया गया है। सहायक खाद्य निरीक्षक श्विजय किरण और खाद्य निरीक्षक आकाश भूतड़ा ने धरमगढ़ उर्पाजन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान यहां 110 कट्टा धान जब्त किया गया। जांच में यह पुष्टि हुई कि 110 कट्टा धान पड़ोसी जिले बेमेतरा थान खम्हरिया से परिवहन कर धरमगढ़ उर्पाजन केन्द्र में बेचने की कोशिश की जा रही थी। धान जब्त कर समिति के सुपूर्द कर दिया गया है। धान समिति केन्द्र सोनबसा जेवडऩ में कवर्धा तहसीलदार और पटवारी ने औचक निरीक्षण कर 108 कट्टा पुराना धान को जब्त किया है। किसान घनाराम 108 कट्टा पुराना धान बेचने की कोशिश कर रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो