script

शरीर की बीमारियों का भी इलाज करता है रोजा, जानिए क्या कहती है मेडिकल थ्योरी

locationकवर्धाPublished: May 11, 2019 11:57:39 am

Submitted by:

Anjalee Singh

30 दिनों का रोजा कई प्रकार से बीमारियों का इलाज करता है। मेडिकल थ्योरी और साइंस के लिहाज से रोजा शरीर की तमाम बीमारियां खत्म कर देती है। (Ramadan)

Ramadan

शरीर की बीमारियों का भी इलाज करता है रोजा, जानिए क्या कहती है मेडिकल थ्योरी

कवर्धा. रमजान में रोजा रखने को अन्य समाज के अधिक लोग केवल दिनभर उपवास रहने के नाम से जानते हैं। लेकिन यह उपवास क्यों रखा जाता है कम लोग ही जानते हैं। जबकि रोजा रखने से व्यक्ति दृंढ़ संकल्पित हो जाता है और बुराईयों से दूर रहता है। (Ramadan)

30 दिनों का रोजा कई प्रकार से बीमारियों का इलाज करता है। मेडिकल थ्योरी और साइंस के लिहाज से रोजा शरीर की तमाम बीमारियां खत्म कर देती है। हाजी सलीम हिंगोरा बताते हैं कि पेट ही बीमारियों का सबसे बड़ा घर होता है, जबकी वह रोजा रखने से सही होता है और बीमारी काबू हो जाते हैं। रोजा दरअसल परीक्षा है। रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है, बल्कि आंख, कान, हाथ व पैर पूरे जिस्म का ही रोजा होता है। जब मोमिन बंदे ने 30 दिन तक जुबान को झूठ से रोका, हाथ व पैर को बुराईयों के तरफ जाने से रोका, आंखों को बुरी निगाह से रोका, कान को गीबत (चुगली) बुरी व गंदी बाते सुनने से रोका तो 30 दिनों में बुराईयों को छोड़ देने की आदत हो जाती है। यूं समझिए कि 30 दिनों में बुराईयों को छोडने का प्रशिक्षण हो गया।

रमजान का 27 वां रोजा सबसे बड़ा

माहे रमजान के रोजे का ईनआम खुशी का दिन याने ईद अता करता है। इस दिन व माहे रमजान में मोमिन रोजेदार जो भी नेक दुवा मांगता है। खुदा उसे कुबुल करता है। इस माह खास कर गरीबों की मदद की जाती है। रोजेदारों का ऐहतराम सभी मजहबों के लोग करते हैं। सबसे बड़ा व अफजल रोजा 27वां रोजा होता है जिसे अनेक हिन्दू भाई भी रखते हैं। रोजा रखने से खुदा से नजदीकी हासिल होती है।


Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो