सनसनी: होली पर्व के दिन नगर में युवक की मिली अधजला शव
18 मार्च होली पर्व के दिन सुबह नगर के वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत शीतला मंदिर के पीछे खेत में एक युवक की अधजली शव मिली। होली खेलने के दौरान लोगों ने यह लाश देखी। उक्त घटना होलिका दहन की दरमियानी रात की है।
कवर्धा
Published: March 21, 2022 12:23:03 pm
पांडातराई. एक तरफ पूरे देश में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ होली के दिन नगर में एक युवक की अधजली शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार में त्यौहार के दिन खुशियों की जगह मातम छा गया।
18 मार्च होली पर्व के दिन सुबह नगर के वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत शीतला मंदिर के पीछे खेत में एक युवक की अधजली शव मिली। होली खेलने के दौरान लोगों ने यह लाश देखी। उक्त घटना होलिका दहन की दरमियानी रात की है। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतक की पहचान जुगेश साहू पिता कलेश साहू (24) निवासी वार्ड क्रमांक 11 नगर पंचायत पांडातराई के रूप में पहचान किया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि जुगेश होलिका दहन के दिन घर से निकला था और फिर वापस नहीं आया। पुलिस को शक है कि उक्त युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है। पांडातराई पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त घटना को लेकर लोग आश्चर्यचकित हैं। लोगों का कहना है कि जुगेश एक सीधा-साधा सामान्य युवक था। उसकी किसके साथ क्या दुश्मनी हो सकती थी। उसकी मौत किस कारण से की गई होगी, उसको मारने वाला कौन है। उक्त सवाल सभी के मन में है। इसका जवाब आने वाले समय में पुलिस की जांच पूरी हो जाने के बाद ही मिल पाएगा।
अपने माता-पिता का इकलौता लड़का
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का लगभग दो साल का बच्चा व छह माह की बच्ची है। जुगेेेश की मौत के बाद परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। जुगेश अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। जुगेश का परिवार गरीब है। जुगेश रोजी-रोटी के लिए प्रतिदिन कमाता था, उसकी मौत के बाद परिवार सदमे में है।
मृतक के परिवार से मिली विधायक
शनिवार को पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर मृतक के परिवार से मिलने पहुंची। उन्होंने जुगेश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस को उक्त मामले की सघन जांच करते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए कहा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व नगरवासी मौजूद थे।

सनसनी: होली पर्व के दिन नगर में युवक की मिली अधजला शव
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
