कवर्धा

शेयरधारकों को सस्ते दर पर मिलेगा शक्कर

राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि जिले के दोनों शक्कर कारखाना के शेयरधारकों को इस बार भी किफायती दर पर ही शक्कर दिया जाएगा।

कवर्धाSep 12, 2018 / 11:24 am

Yashwant Jhariya

शेयरधारकों को सस्ते दर पर मिलेगा शक्कर

कवर्धा . किफायती दर पर शक्कर मिलने से वंचित हो रहे शेयरधारकों की समस्या दूर हो चुकी है। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि जिले के दोनों शक्कर कारखाना के शेयरधारकों को इस बार भी किफायती दर पर ही शक्कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के आधार पर भोरमदेव शक्कर कारखाना के शेयरधारक किसानों को किफायती दर शक्कर उपलब्ध नहीं होता। इस पर राज्य शासन प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस पर निर्णय लिया कि किसी भी तरह से शेयरधारक किसानों को किफायती दर पर शक्कर मिलना ही चाहिए। क्योंकि उन्हें हर बाद दिया जाता रहा है। वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि बिशेसरा स्थित नए शक्कर कारखाना के शेयरधारकों को भी किफायती दरों पर शक्कर दिया जाएगा। पूर्व में सस्ते दर पर शक्कर नहीं मिलने की बात से किसान नाराज हो गए थे। नाराज किसानों की बात रखने जनप्रतिनिधि व किसान संघ के प्रतिनिधि प्रशासन के समक्ष इस बात प्रमुख रूप से रखे थे।
दोनों कारखाना में 35 हजार शेयरधारक
भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर में करीब 23 हजार शेयरधारक हैं, जिन्हें हर वर्ष किफायती दर पर शक्कर मिलता है। वहीं नए शक्कर कारखाना में 12 हजार से अधिक शेयरधारक है। दोनों कारखाना को मिलाकर कुल 35 हजार से अधिक शेयरधारक किसान हैं। शासन के निर्णय से इन 35 हजार किसान व इनके हजारों परिवार को लाभ मिलेगा।
किसानों ने बेचे 199 करोड़ का गन्ना
भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर में बीते इस सीजन किसानों से 109 करोड़ रुपए से 4 लाख 29 हजार 779 मेट्रिक टन गन्ना बेचा। इससे कारखाना में 3 लाख 59 हजार 410 क्विंटल शक्कर तैयार किया गया।वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना में 8906किसानों ने 90 करोड़ से अधिक के गन्ना बेचे। कुल 30लाख 61 हजार मेट्रिक टन गन्ना पेराई किया गया।
वर्सन..
मुख्यमंत्री ने किसानों के हित को देखते हुए निर्णय लिया कि कबीरधाम के दोनों शक्कर कारखाना में किसानों को हर वर्ष की तरह इस बार भी किफायती दर पर शक्कर उपलब्ध कराया जाएगा।
अभिषेक सिंह, सांसद, राजनांदगांव-कवर्धा लोकसभा क्षेत्र
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.