script

जिले में अब तक 2 लाख 59 हजार 66 मेट्रिक टन धान की खरीदी

locationकवर्धाPublished: Jan 16, 2019 11:25:25 am

Submitted by:

Panch Chandravanshi

जिले के 80 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी हो रही है। जिले में अब तक 2 लाख 59 हजार 66 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Purchase of 2 lakh 59 thousand metric tonnes of paddy

Purchase of 2 lakh 59 thousand metric tonnes of paddy

कवर्धा. कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में जिले के 80 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी हो रही है। जिले में अब तक 2 लाख 59 हजार 66 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
कलक्टर ने संग्रहण केन्द्र के लिए धान उठाव, कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव व परिवहन के साथ कस्टम मिलिंग उपरांत चावल जमा की मात्रा की समीक्षा की। साथ ही जिले के धान खरीदी समिति केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा, रौशनी व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में क्षमता से अधिक धान जमा करके नहीं रखें। समिति केन्द्रों से धान उठाव अनवतर जारी रखें। वहीं एजेंटो के माध्यम से धान खरीदी न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखे। इसके लिए लगतार धान समिति केन्द्रों में औचक निरीक्षण करें। जिले के पडोसी राज्यों और जिलो से भी अवैध धान का परिवहन न हो इसके लिए संयुक्त टीम लगातार वाहनों का जांच करे और आवश्यक कार्रवाई भी करें। धान खरीदी के अंतिम समय में कोचिए के माध्यम से धान बिक्री की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसलिए संयुक्त टीम धान खरीदी केन्द्र पर नजर रखे।
80 उपार्जन केन्द्रों से धान खरीदी
कबीरधाम जिले में 80 धान उपर्जान केन्द्र बनाए गए है। खरीफ विपणन वर्ष २०18-19 में राज्य शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अब तक 2 लाख 5966 मेंट्रिक टन धान की खरीदी की गई। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों से संग्रहण केन्द्र और कस्टम मिलिंग कार्य के लिए धान का उठाव किया जा रहा है। जिले में पर्याप्त बरदाना उपलब्ध है। जिले के संग्रहण केन्द्र बाजार चारभांठा के लिए 26503 मेंक्ट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। इसी प्रकार डबराभांठ संग्रहण केन्द्र के लिए 15348 मेंक्ट्रिक टन धान का परिवहन कर लिया गया है।
6266 मेंक्ट्रिक टन का उठाव
जिले से कंस्टम मिलिंग के लिए अन्य जिलों के लिए 6266 मेंक्ट्रिक टन धन का उठाव किया गया है। कवर्धा के राईस मिलर्स द्वारा 69064 मेक्ट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। धान के उठाव के आधार पर अनुमानित जमा योग्य चावल 46272 मेंक्ट्रिक टन चावल जमा करना था। राईसमिर्लस द्वारा अब तक 32490 मेक्ट्रिक टन चावल जमा किया गया है। 13782 मेंटन चावल जमा के लिए शेष है।
अब तक तीन हजार 68 क्विंटल धान जब्त
जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों और धान के अवैध परिवहन वाहनों की सतत जांच पड़ताल की जा रही है। जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा अब तक तीन हजार 68 क्विंटल धान जब्त किए गए हैं। धान के अवैध परिवहन के 6 प्रकरण बनाए गए है। धान के अवैध परिवहन के प्रकरण में जब्त धान की मात्रा 1931.6 क्विंटल है। 12 कोचियों के विरूद्ध निर्मित प्रकरण तैयार किया गया है। कोचिए से 1000.58 क्विंटल धान जब्त किया गया है। 699 जिले के ऐसे किसानों की संख्या है। जिन्हे जारी टोकन की खलिहान में जांच की गई है। जारी टोकन की मात्रा क्विंटल में 188 है। इसी प्रकार मंडी विभाग द्वारा 1136.8 क्विंटल धान जब्त किया गया है। मंडी विभाग द्वारा 18333 रुपए की वसूली की गई है। इस प्रकार प्रशासन लगातार अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो