scriptशासन की योजनाओं से वंचित होकर बैठे हजारों दिव्यांगजन | Thousands of Divya Singhs, who are deprived of the schemes of the govt | Patrika News

शासन की योजनाओं से वंचित होकर बैठे हजारों दिव्यांगजन

locationकवर्धाPublished: Feb 20, 2019 11:23:39 am

Submitted by:

Yashwant Jhariya

दिव्यांगों का ऑनलाइन किया जा रहा सर्वे अधूरा, समाज कल्याण विभाग से पांच माह से कराया जा रहा सर्वे

handicapped

शासन की योजनाओं से वंचित होकर बैठे हजारों दिव्यांगजन

कवर्धा . 17 बरस बाद जिले में दिव्यांगों का सर्वे हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार इस सर्वे को औपचारिकता में ही पूरा कर रहे हैं। इससे जिलेभर के सभी गांव व कस्बे का सर्वे पांच माह में भी पूरा नहीं हो पाया है।
दिव्यांगों को सर्वे 2001 के जनगणना के दौरान ही किया गया था। इसके बाद 2018 में सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद दिव्यांगों का प्रमाण पत्र आसानी से बन सकता है। प्रमाण पत्र बनने के बाद शासन की योजना का लाभ मिल पाएगा, लेकिन सर्वे काम भी लेट से शुरु किया गया और अब तक जिले के सभी गांव व घर का सर्वे कार्य पूरा नहीं हो सका है। सर्वे 30 सिंतबर मतलब विधानसभा चुनाव के पहले किया जाना था। कम समय होने के कारण दिव्यांगों का पूरा सर्वे नहीं हो पाया। इसके करण अब लोकसभा चुनाव के पहले सर्वे कार्य पूरा करने के लिए जल्दबाजी में सर्वे कार्य कर रहे हैं। अब तक कर्मचारी एक लाख 17 हजार 969 घरों में दस्तक दे चुके हैं।
एक लाख 79 हजार घर में दस्तक
सर्वे करने वाले सीएससी सेंटर के कर्मचारियों को जिलेभर के एक लाख 79 हजार घरों में जाकर सर्वे करना है। यह कार्य विधानसभा चुनाव के पहले शुरु किया गया था, लेकिन पांच माह बाद भी सर्वे कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब भी 61 हजार 31 घरों में जाकर सर्वे कार्य किया जाना बाकी है। वहीं सर्वे कार्य काफी धीमा होने के कारण अब लोकसभा चुनाव के पहले सर्वे कार्य पूरा करने की तैयारी की जा रही है।
अभी तक मिले 3600 दिव्यांग
समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जिले के सभी दिव्यांगों का सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने सीएससी सेंटर यानी च्वाईस सेंटर को जिम्मेदारी सौंपा है। वे गांव में हर घर में जाकर दिव्यांगों की जानकारी ऑनलाईन अपडेट कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है, लेकिन वे काम में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके कारण अब तक जिले में 600 प्रमाणपत्रधारी व 3000 बिना प्रमाणपत्र वाले दिव्यांग ही मिल पाए हैं। जिले में दिव्यांगों की संख्या अधिक है लेकिन प्रमाण पत्र कम बन पाया है।
दिव्यांगों को मिलेगा ऐसे फायदा
40 से 100 प्रतिशत वाले दिव्यांग को सरकारी नौकरी में 6 फीसदी आरक्षण, 3 प्रतिशत राज्य शासन की ओर से दिया जाएगा। इसी प्र्रकार 80 फीसदी वाले दिव्यांग को समाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत छात्रवृत्ती से लेकर कई योजना का लाभ मिलता है। अब तक कर्मचारियों को 11 हजार 223 बिना मेडिकल वाले दिव्यांग मिले हैं। इसी प्रकार 2581 दिव्यांगों के पास प्रमाण पत्र है, जिनकी जानकारी ऑनलाईन की जा चुकी है।
– वर्षों बाद दिव्यांगों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के लिए घर-घर कर्मचारी जा रहे हैं और तुरंत दिव्यांगों की जानकारी ऑनलाईन की जा रही है। आचार संहिता के पहले सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पहले तो कम दिव्यांगों की जानकारी थी। अब 21 प्रकार के दिव्यांगों का लिस्ट बनाया जा रहा है।
बिना दीक्षित, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, कबीरधाम

ट्रेंडिंग वीडियो