Kawardha news किसान संघ द्वारा अलग-अगल मांगों को लेकर अलग-अलग आवेदन शासन के नाम प्रशासन को सौंपा गया। प्रशासन की तरफ से अपर कलेक्टर बीएस उइके किसानों से बात करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सभी मांगे शासन स्तर का होने के चलते उनकी मांग सरकार तक पहुंचाय जाएगा। किसानों की सभी जरूरी जायज मांगों को पूरा करने का प्रयास शासन स्तर पर किया जाएगा। किसानों को कोई परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
किसान नेता ने कही ये बात
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों की बात करें तो जिले में नया शक्कर कारखाना खोला जाए। साथ ही पुराने दोनों कारखाने की क्षमता में विस्तार किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसानों का गन्ना कारखाने में बिक सके। क्योंकि अभी कुल गन्ना उत्पादन का २५ से ३० प्रतिशत ही शक्कर कारखाने में जाता है। इसके अलावा सुतियापाट जलाशय से नहर का विस्तार किया जाए, जिससे 26 गांवों के किसानों को लाभ होगा।
प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए लेकिन पुलिस ने रानी दुर्गावती चौक पर ही रोक लिया। आक्रोशित किसानों ने वहीं सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।