script

कवर्धा में लकड़ी काटकर लौटी चार महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौके पर मौत, एक घायल

locationकवर्धाPublished: Sep 19, 2020 04:46:34 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही गांव की तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कवर्धा में लकड़ी काटकर लौटी चार महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौके पर मौत, एक घायल

कवर्धा में लकड़ी काटकर लौटी चार महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौके पर मौत, एक घायल

कवर्धा. आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही गांव की तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बोड़ला ब्लाक के दलदली क्षेत्र के बरघाट गांव की है।
लकड़ी लेकर लौटी थी जंगल से
गुरुवार शाम को मौसम में एकाएक बदलाव आ गया। चारों ओर घटा छा गई और तेज आकाशीय बिजली चमकने लगी। इस दौरान ग्राम बरघाट की 4 महिलाएं जंगल से लकड़ी एकत्रित घर पहुंची। चारों महिलाएं घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान बादलों के बीच तेज बिजली कड़की। आकाशीय बिजली सीधे महिलाओं के ऊपर गिर गई।
गांव में छाया मातम
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर सेमबती पति विसरु मरकाम (27), अमरबति पति सुरेश धुर्वे(28) और रामप्यारी पति फिरतु(60) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल उर्मिला पति संतोष (25) को संजीवनी 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया, जहां पर महिला का उपचार किया गया। इस घटना से गांव में मातम छा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो