जोधपुर

पोता नहीं होने पर बहु से करता रहा छेड़छाड़, फिर ससुर ने दिखाई हैवानियत

महिला शादी के बाद अपने ससुराल को ही अपना घर समझ कर पति के माता-पिता को अपने माता-पिता का दर्जा देती आई है। लेकिन इस वारदात ने सभी रिश्तों का खून कर दिया है। आप भी इस घटना को जानकर सन्न रह जाएंगे।

जोधपुरApr 12, 2017 / 05:21 pm

Harshwardhan bhati

father in law molested and murdered his daughter in law, murder in shergarh, women molestation cases in jodhpur, murder in jodhpur, police investigation in jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news

जोधपुर के शेरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चुतरपुरा गांव में 28 वर्षीय एक महिला नकु देवी के मर्डर की सूचना ने सभी को सन्न करके रख दिया है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान यह साफ बयां कर रहे हैं कि उसे किस तरह की हैवानियत का शिकार होना पड़ा है।
एक दिन पहले ही पीहर से ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

मृतका के पिता चौरडिय़ा निवासी इगाराम मेघवाल ने शेरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दे कर बताया कि उनकी पुत्री की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के दो पुत्रियां भी हैं। जिसको लेकर सासू व ससुर लड़का न होने पर ताना देकर मानसिक रूप से परेशान करते थे। पिता ने यह भी बताया कि उसकी बेटी पर उसका ससुर रेखाराम मेघवाल बुरी नीयत रखता था। वह अक्सर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। चार दिन पूर्व भी उसने उनकी पुत्री के साथ जबरदस्ती की थी।
भंवरीदेवी के फोन में थे मलखानसिंह के फोटो

आरोप है कि आरोपियों ने महिला को मार कर टांके में डाल दिया। शेरगढ़ थाना पुलिस ने शव शेरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतका के पिता ने चुतरपुरा निवासी मृतका के पति नेमाराम मेघवाल, ससुर रेखाराम व सासू पर हत्या का आरोप लगाया है।
जोधपुर की गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को दिया प्यार का एेसा दर्दनाक गिफ्ट, खौफ से खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.