कवर्धा

सुसाइड नोट में लिखा डॉक्टर की गंदी करतूत, फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम

वार्ड बॉय ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।आत्म हत्या करने के पहले सुसाईट नोट्स भी छोड़ा है।

कवर्धाDec 23, 2018 / 02:01 pm

Deepak Sahu

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जिला अस्पताल के एक वार्ड बॉय ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।आत्म हत्या करने के पहले सुसाईट नोट्स भी छोड़ा है। जिसमें सीधे प्रभारी सिविल सर्जन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
कोतवाली थाना अंतर्गत जिला अस्पताल में पदस्थ सावन पिता अमृत धु्रर्वे (30) निवासी राजमहल चौक पिछले पांच वर्ष से जिला अस्पताल में वार्डबॉय के पद पर पदस्थ था। लेकिन वह शनिवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव के पास सुसाइट नोट्स भी मिला। जिसमें लिखा है कि वह सिविल सर्जन डॉ.एसआर चुरेंद्र से अधिक परेशान रहा। सिविल सर्जन ध्यान से काम नहीं करने देता था।
दिवाली व अक्टूबर का वेतन काम करने के बाद भी रोक दिया। इससे परेशान हो चुका हूं और इसके कारण आत्महत्या करने विवश हूं। इस घटना के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.